1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. कोहली, सचिन सहित कई भारतीय क्रिकेटरों ने अपने फैंस को दी नव वर्ष की शुभकामनाएं

कोहली, सचिन सहित कई भारतीय क्रिकेटरों ने अपने फैंस को दी नव वर्ष की शुभकामनाएं

नये साल पर भारतीय क्रिकेटरों ने अपने फैंस और देशवासियों को ट्विटर के माध्यम से बधाई संदेश दिया।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर सहित कई भारतीय क्रिकेटरों ने शनिवार को नए साल के अवसर पर बधाई दी।

पढ़ें :- दिल्ली हाईकोर्ट ने डाबर को दी बड़ी राहत, 100% दावे वाले प्रोडक्ट्स को लेकर FSSAI के आदेश पर रोक

विराट ने अपने ट्विटर पर भारतीय टेस्ट टीम के साथ एक तस्वीर पोस्ट की और लिखा, “हमें उम्मीद है कि इस नए साल में सभी को और खुशी मिले। हम आपको अपना ढ़ेर सारा प्यार और पॉजिटीविटी भेजते हैं।”

पढ़ें :- 'यहां का हर छात्र जानता है कि system बेईमान...', राहुल गांधी ने वीडियो जारी कर कहा - 'मैं प्रयागराज आ रहा हूं'

भारतीय क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने भी सभी को नए साल की शुभकामनाएं दीं।

तेंदुलकर ने ट्वीट किया, ” वह समय आ गया जब हम 2021 को बॉय और 2022 का स्वागत कर रहे हैं। रिबूट का समय! सभी को स्वस्थ और नए साल 2022 की शुभकामनाएं।”

भारत के पूर्व बल्लेबाज गौतम गंभीर ने भी नव वर्ष की बधाई दी और लिखा, “इस नए साल, अपने डर को दूर होने दें और जो कुछ भी आपके पास है उसके साथ जो आप चाहते हैं उसे करें। एक जीवन है, इसे बिना किसी पछतावे के जियो! नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं।”

पढ़ें :- 'अपने देश से दूर जाने पर मजबूर किया गया, मैं फिर बांग्लादेश लौटूंगी...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलीं शेख हसीना

पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने नए साल के मौके पर नई उम्मीदों की कामना की।

इरफान ने ट्वीट किया, “नया साल नई उम्मीदें लेकर आया, 2022 में आप सभी की नेक उम्मीदें पूरी हों। नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं।”

बता दें कि टीम इंडिया 3 जनवरी को जोहान्सबर्ग में दूसरे टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगी। सेंचुरियन में मिली ऐतिहासिक जीत के बाद भारतीय टीम के पास वर्तमान में तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त है।

पढ़ें :- खरगे बोले - ED, CBI और अन्य एजेंसियां कहां? तो किरेन रिजिजू बोले - राम मंदिर बनने पर काली पट्टी बांधकर किया था विरोध
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com