मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तराखंड

मोबाइल चार्ज करते समय सरयू-यमुना एक्सप्रेस में लगी आग, यात्रियों ने चेन पुलिंग कर रोकी ट्रेन और खिड़की से कूद कर भागे

Rajni

उत्तराखंड के लक्सर के रायसी के निकट जयनगर से अमृतसर जा रही सरयू-यमुना एक्सप्रेस में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। मोबाइल चार्ज करने के लिए एक रेलयात्री मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट का इस्तेमाल कर रहा था।

caught fire in Saryu-Yamuna Express
शेयर करें

लक्सर। उत्तराखंड के लक्सर के रायसी के निकट जयनगर से अमृतसर जा रही सरयू-यमुना एक्सप्रेस में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। मोबाइल चार्ज करने के लिए एक रेलयात्री मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट का इस्तेमाल कर रहा था।

इसी दौरान शॉर्ट सर्किट की चिंगारी से अचानक कोच में धुआं फैल गया। जिससे चलती ट्रेन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन को रायसी रेलवे स्टेशन पास रोक दिया। ट्रेन के असिस्टेंट लोको पायलट ने चेन पुलिंग का कारण जानने के लिए जब तकनीकी निरीक्षण किया तो पाया कि आपातकालीन खिड़की से यात्री अपने सामान के साथ कूद रहे हैं।

मौके पर रेल यात्रियों में मची अफरा-तफरी देखकर आसपास मौजूद रेल कर्मचारी ट्रेन की ओर दौड़ पड़े और अपने प्रयासों से ही आग पर काबू पा लिया। इसके बाद लक्सर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर RPF और GRP द्वारा सुरक्षात्मक पुष्टि करते हुए ट्रेन को सकुशल गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया।

टैग: fire train
शेयर करें