Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. हेल्थ
  3. बारिश में गोलगप्पे को कहे ना ! वर्ना पहुंच सकते हैं अस्पताल

बारिश में गोलगप्पे को कहे ना ! वर्ना पहुंच सकते हैं अस्पताल

लड़कियां इतनी ज्यादा गोलगप्पे की शौकीन होतीं हैं कि कहीं भी किसी भी वक्त गोलगप्पे मिल जाए तो सेवन कर लेती हैं। पर यह आपको पहुंचा सकता है हॉस्पिटल।

By Avnish 

Updated Date

नई दिल्ली।  सामने गोलगप्पे हों और मना हो जाए,  कभी हो ही नहीं सकता है। चूंकि बारिश का मौसम आ गया है तो आपको ना बोलने की आदत डालनी होगी। वर्ना  बारिश के दिनों में भी आपको काफी ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ सकती है। गोलगप्पे का स्वाद आप ले तो लेंगे पर यह कुछ पल का स्वाद आपको अस्पताल  भेज सकता है। चलिए जानते हैं कि बारिश के दिनों में गोलगप्पे के लिए हां बोलना आपके लिए कितना नुकसानदायक है।

पढ़ें :- करेला के ह फायदे कभी सुना नहीं होगा आपने

गोलगप्पे खाने से क्या होगा नुकसान ?

बरसात के मौसम में तेजी से बैक्टीरिया फैलती है। इसी मौसम में वातावरण में नमी और भी ज्यादा बढ़ जाती है। इससे संक्रमण का खतरा भी ज्यादा हो जाता है। गोलगप्पे हों या बाहर का कोई भी खाना। इन सब चीजों में  बैक्टीरिया फैलता है। साफ-सफाई न होने और बैक्टीरिया के कारण आप बीमार पड़ सकते हैं। क्योंकि कई जगहों पर गोलगप्पे का पानी खराब और दूषित होता है।

गंदे पानी को पीने से हैजा हो जाता है। जिससे आपको दस्त, पाचन क्रिया में गड़बड़ी, पेट में दर्द, आंतों में सूजन, डिहाइड्रेशन, उल्टी की भी समस्या हो सकती है।समय पर इलाज ना मिलने पर व्यक्ति की मौत भी हो सकती है।

पानीपूरी खाने से आपको कई बीमारियां हो सकती हैं। टाइफाइड का खतरा भी हो सकता है। आपको बता दें कि नेपाल और तेलंगाना जैसे राज्यों में पानीपूरी को बैन कर दिया गया है। क्योंकि पानीपूरी खाने से कई लोग टाइफाइड की चपेट में आ गए थे। यही वजह है कि टाइफाइड को पानीपूरी डिजीज का नाम दे दिया गया है। इससे सिर्फ ना टाइफाइड होने का खतरा रहता है बल्कि और भी बीमारियों से आप परेशान हो सकते हैं।

पढ़ें :- इस तरीके से करें किसमिश का सेवन मिलेगा फायदा

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com