मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

जालौन में स्कूली वैन खंभे से टकराई, 11 बच्चे घायल, तीन गंभीर

Rakesh

यूपी के जालौन जिले में चालक की लापरवाही से अनियंत्रित होकर स्कूली वैन खंभे से टकरा गई। हादसे के बाद बच्चों में चीख-पुकार मच गई। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने बच्चों को वैन से बाहर निकाला।

children
शेयर करें

जालौन। यूपी के जालौन जिले में चालक की लापरवाही से अनियंत्रित होकर स्कूली वैन खंभे से टकरा गई। हादसे के बाद बच्चों में चीख-पुकार मच गई। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने बच्चों को वैन से बाहर निकाला।

हादसे में वैन में सवार चालक सहित 11 स्कूली बच्चे घायल हो गए। जिसमें तीन की हालत गंभीर है। घायल बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। सभी घायल बच्चे कोंच नगर स्थित सूरज ज्ञान इंटर कॉलेज व पब्लिक स्कूल के थे। घायल बच्चों ने बताया कि कान में ईयर फोन लगाकर चालक स्कूली बैन चला रहा था। हादसा कोंच कोतवाली क्षेत्र के भगतसिंह नगर के पास का हुआ।

शेयर करें