1. हिन्दी समाचार
  2. बिहार
  3. भ्रष्टाचार पर वारः बिहार में एसडीएम के घर पर छापा, तीन लाख की पिस्टल सहित कई बैंक अकाउंट मिले

भ्रष्टाचार पर वारः बिहार में एसडीएम के घर पर छापा, तीन लाख की पिस्टल सहित कई बैंक अकाउंट मिले

भ्रष्टाचार मामले में कैमूर जिले के मोहनिया SDM सत्येंद्र प्रसाद पर स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने गुरुवार को एक साथ पटना, बेतिया और कैमूर में उनके तीन ठिकानों पर छापा मारा।

By Rajni 

Updated Date

पटना। भ्रष्टाचार मामले में कैमूर जिले के मोहनिया SDM सत्येंद्र प्रसाद पर स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने गुरुवार को एक साथ पटना, बेतिया और कैमूर में उनके तीन ठिकानों पर छापा मारा।

पढ़ें :- बिहार कैबिनेट ने 17 प्रस्तावों को दी मंजूरी, बाढ़ और सिंचाई के लिए आकस्मिकता निधि से 1,000 करोड़ रुपए स्वीकृत

इस दौरान एसडीएम के घर से तीन लाख की पिस्टल मिली। रेड के दौरान स्पेशल विजिलेंस यूनिट को सत्येंद्र प्रसाद और उनकी पत्नी के नाम के कई बैंक अकांउट का पता चला है। साथ ही LIC और HDFC बैंक में 25 लाख से अधिक निवेश और संपत्ति खरीदने के सबूत मिले हैं।

घर के डेकोरेशन पर 1.5 करोड़ रुपया खर्च

SDM ने 2019-20 में अपनी बेटी के नाम पर LIC में 15 लाख रुपया एकमुश्त जमा किया था। इसके साथ ही पटना के फ्लैट और बेतिया में बनाए गए घर के डेकोरेशन पर उन्होंने 1.5 करोड़ रुपया खर्च किए हैं। SVU ने दावा किया कि 10 साल की नौकरी में सत्येंद्र प्रसाद ने नाजायज तरीके से संपत्ति अर्जित की है। उनकी आय से 150 गुना अधिक संपत्ति है।

कंप्यूटर, लैपटॉप, आईपैड सहित सभी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स भी जब्त

पढ़ें :- Bihar : 17 जिलों के लिए मौसम का अलर्ट जारी; बारिश और बिजली गिरने की आशंका

टीम ने इनके ठिकाने से कंप्यूटर, लैपटॉप, आईपैड सहित सभी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स को भी जब्त किया है। इस केस की जांच डीएसपी स्तर के अधिकारी को सौंपी गई है। कैमूर में मोहनिया स्थित SDM ऑफिस और उनके सरकारी आवास की तलाशी ली गई। SDM के खिलाफ लगातार राज्य सरकार को सरकारी पद का दुरुपयोग किए जाने की शिकायतें मिल रही थीं।

इसके बाद ही SVU को जांच की जिम्मेदारी दी गई। तब इंटरनल तरीके से SDM के खिलाफ जांच हुई। जिसमें आरोप सही पाए गए। इसके बाद ही SVU ने SDM सत्येंद्र प्रसाद के खिलाफ भ्रष्टाचार को लेकर केस दर्ज किया। इस FIR को पटना में 31 मई को दर्ज किया गया था।

बता दें कि सत्येंद्र प्रसाद BPSC के 2010 बैच के अधिकारी हैं। मोहनिया से पहले वे सीतामढ़ी और गया सदर के SDM रह चुके हैं। ग्रामीण कार्य विभाग में OSD भी रह चुके हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com