मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
अन्य खबरें

जम्मू-कश्मीर: सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में एक आतंकवादी को मार गिराया

Rajni

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों को राजौरी के पास दासल गुर्जन के वन क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी।

terrorist
शेयर करें

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों को राजौरी के पास दासल गुर्जन के वन क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी।

इसी के मद्देनजर सेना और पुलिस ने गुरुवार व शुक्रवार की रात इलाके की घेराबंदी की और तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में शुक्रवार सुबह एक आतंकवादी मारा गया।

रक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि राजौरी के पास दासल गुर्जन के वन क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों के मद्देनजर सेना और पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाईं।

सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की और दोनों पक्षों के बीच रातभर गोलीबारी जारी रही। जम्मू-कश्मीर के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) मुकेश सिंह ने बताया कि मुठभेड़ अभी जारी है और एक आतंकवादी मारा गया है।

शेयर करें