मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
अन्य खबरें

Himachal: शिमला में 13 जनवरी को दोपहर 12 बजे होगी सुक्खू सरकार की पहली कैबिनेट, OPS बहाली पर होगा फैसला

इंडिया वॉइस

Himachal Cabinet Meeting:शिमला में 13 जनवरी को दोपहर 12 बजे सचिवालय कैबिनेट की बैठक होगी,सरकार के गठन के 28 दिन बाद मंत्रिमंडल का गठन हुआ और अब मंत्रिमंडल बनने के बाद पहली कैबिनेट की बैठक होने जा रही है,इस बैठक में ओपीएस बहाली की घोषणा होगी.,हिमाचल में ओल्ड पेंशन योजना को लेकर सूबे के कर्मचारियों का इंतजार खत्म हो जाएगा. कांग्रेस के ऐलान के अनुरूप पहली कैबिनेट में

शेयर करें

Shimla News:शिमला में 13 जनवरी को दोपहर 12 बजे सचिवालय कैबिनेट की बैठक होगी,सरकार के गठन के 28 दिन बाद मंत्रिमंडल का गठन हुआ और अब मंत्रिमंडल बनने के बाद पहली कैबिनेट की बैठक होने जा रही है,इस बैठक में ओपीएस बहाली की घोषणा होगी.,हिमाचल में ओल्ड पेंशन योजना को लेकर सूबे के कर्मचारियों का इंतजार खत्म हो जाएगा.

एक माह के इंतजार के बाद अब सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhvinder Singh Sukhu) ने कैबिनेट बुलाई है. इस बैठक पर पूरे प्रदेश की नजरे हैं. बैठक में ओल्ड पेशन (Old Pension) बहाली को लेकर फैसला होगा. 13 जनवरी को दोपहर 12 बजे शिमला में सचिवालय बैठक होगी.

दरअसल, हिमाचल प्रदेश में 11 दिंसबर को सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू और डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने कार्यभार संभाला था. इसके करीब 28 दिन बाद आठ जनवरी को कैबिनेट का गठन हुआ. कुल सात मंत्री बनाए गए. लगातार विपक्ष हमला कर रहा था कि सरकार के गठन के एक महीने बाद भी कैबिनेट गठन और मीटिंग नहीं हो पाई है. ऐसे में अब कैबिनेट मीटिंग का इंतजार भी खत्म हो गया है.

शेयर करें