मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
अन्य खबरें

Earthquake: हिमाचल के सोलन जिले में महसूस किए गए भूकंप के झटके, 18 दिन में 5वीं बार हिली धरती

इंडिया वॉइस

Earthquake News:हिमाचल-प्रदेश में एक बार फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए है,आज सुबह मंगलवार को 5 बजकर 33 मिनट पर सूबे के सोलन जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप का असर केंद्र से 43 किमी तक रहा है.जमीन में 5 किमी अंदर भूकंप का केंद्र था और रिक्टर स्केल पर 2.70 भूकंप की तीव्रता रही है

शेयर करें

Shimla News: हिमाचल-प्रदेश में एक बार फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए है,आज सुबह मंगलवार को 5 बजकर 33 मिनट पर सूबे के सोलन जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप का असर केंद्र से 43 किमी तक रहा है.जमीन में 5 किमी अंदर भूकंप का केंद्र था और रिक्टर स्केल पर 2.70 भूकंप की तीव्रता रही है,इस झटके से किसी भी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ,मौसम विज्ञान के शिमला केंद्र ने भूकंप आने की पुष्टि की है.

इससे पहले, मंडी जिले के सुंदरनगर में 31 दिसंबर 2022 को भूकंप महसूस हुआ था. हालांकि, यह भी हल्का भूकंप था और रिक्टर स्केल पर 2.80 तीव्रता रही थी. करीब 44 किमी के दायरे में झटके महसूस हुए थे इस दौरान भी सुबह सुबह ही धरती डोली थी और 5 बजकर 51 मिनट 17 सेकंड पर भूकंप आया था.

 
बीते 15 दिन में हिमाचल में पांचवी बार भूकंप महसूस हुआ है. इससे पहले, इससे पहले 31 दिंसबर को सुंदरनगर, 26 दिसंबर को कागंड़ा, 21 दिसंबर को लाहौल स्पीति और 16 दिसंबर को किन्नौर में झटके महसूस हुए थे. हालांकि, तीव्रता काफी कम थी और जानमाल का नुकसान कहीं भी नहीं हुआ है. गौरतलब है कि हिमाचल में साल 1905 में कांगड़ा में बड़ा भूकंप आया था. इसके बाद 1975 में किन्नौर में भी भूकंप आने से काफी नुकसान हुआ था. मंडी, शिमला, चंबा जिले में हिमाचल में सबसे अधिक भूकंप आता है.

शेयर करें