मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
हेल्थ

अगर आप करते हैं ध्रूमपान तो हो जाएं सतर्क !

Avnish

लोग यह तो जानते हैं कि स्मोकिंग से लंग्स में परेशानी होती है। लेकिन स्किन कितनी खराब होती है यह नहीं जानते। तो चलिए जानते हैं।

smoking
शेयर करें

नई दिल्ली । आजकल का ट्रेंड है स्मोकिंग करना या फिर शराब का सेवन करना। बिना यह जानें कि यह दोनों चीजें उनकी सेहत के लिए कितनी हानिकारक साबित हो सकती हैं। पर हम आज आपको बताएंगे कि यह स्मोकिंग या ध्रूमपान ना सिर्फ आपके लंग्स को नुकसान पहुंचाती है बल्कि स्किन के लिए भी काफी हानिकारक होती है।

कैसे पहुंचाता है स्मोकिंग आपको नुकसान

  • एक रिसर्च में पाया गया है कि तंबाकू का जो धुंआ होता है उसमें 4000 से भी ज्यादा जहरीला कैमिकल उपस्थित होता है और इसमें कई केमिकल कॉलेजन और इलास्टिन पर असर डालता है। यही कारण है कि जब आपकी स्किन झूलने और ढीली पड़ने लगती है।
  • सिर्फ इतना ही नहीं, बता दें कि सिगरेट के धुंए में निकोटिन मॉलिक्यूल होता है जो स्किन में आसानी से अवशोषित हो जाता है। यही वजह होती है जब ना सिर्फ आपकी स्किन ढीली पड़ने लगती है बल्कि धीरे-धीरे काली भी हो जाती है।
  • बात यहीं खत्म नहीं होती है। स्मोकिंग के कारण आंखों के नीचे वाली स्किन भी ढीली पड़नी शुरू हो जाती है और आप जवानी में बुजुर्ग दिखने लगते हैं।
  • जानकारी दें दे कि सिगरेट के धुएं में टॉक्सिंस मौजूद होते हैं। इससे शरीर में ऑक्सीडेंट चिंता बढता है। इसकी वजह से स्कीन में ऑक्सीजन की सप्लाई पूरी तरीके से नहीं हो पाती है और स्किन बर्बाद हो जाती है।
  • स्मोकिंग वैस्कुलर कॉन्ट्रैक्शन का कारण बन सकती है, जो ब्लड के प्रवाह को कम कर सकता है। अगर ब्लड सर्कुलेशन कम हुआ तो इससे किसी भी चोट या जख्म को भरने में काफी वक्त लगता है यानि कि आप इस हद तक समझ लीजिए कि कोई भी खरोंच भी आती है तो जल्दी ठीक नहीं होती है ।

कोशिश करिए की आप जल्द से जल्द इसको छोड़ दे वर्ना जवानी में भी आप बूढ़े दिखने लगेंगे।

शेयर करें