मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तराखंड

Uttarakhand : सपा ने उत्तराखण्ड के चम्पावत विधानसभा से मनोज भट्ट को बनाया उम्मीदवार

सपा की ओर से चंपावत विधानसभा के उपचुनाव में मनोज कुमार भट्ट को मैदान में उतार दिया है।

samajwadi party
शेयर करें

लखनऊ, 07 मई। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उत्तराखण्ड विधानसभा उपचुनाव में चम्पावत विधानसभा क्षेत्र से मनोज कुमार भट्ट उर्फ ललित मोहन भट्ट को समाजवादी पार्टी का प्रत्याशी घोषित किया है। वे 10 मई 2022 को अपना नामांकन करेंगे। इस उपचुनाव में 31 मई को मतदान होगा।

मनोज पिथौरागढ़ से समाजवादी पार्टी के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। वे टैक्सी यूनियन के नेता भी हैं। वे प्रारम्भ से ही समाजवादी विचारधारा से जुड़े रहे हैं और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं में भी सक्रिय योगदान करते रहे हैं। क्षेत्र में प्रतिष्ठित राजनेता के रूप में उनकी गिनती होती है।

उत्तराखण्ड के चम्पावत विधान सभा क्षेत्र के उपचुनाव में समाजवादी पार्टी उत्तराखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सत्य नारायण सचान, प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश परिहार, प्रमुख महासचिव शुहेब अहमद सिद्दीकी, प्रदेश महासचिव अनिल कुमार,एस.के. राय प्रदेश कोषाध्यक्ष उत्तराखण्ड और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष यूथ ब्रिगेड अरविन्द यादव चुनाव प्रचार के लिए तत्काल चम्पावत पहुंचेंगे। सभी प्रमुख पदाधिकारी 10 मई 2022 को समाजवादी पार्टी प्रत्याशी ललित भट्ट के नामांकन के समय भी मौजूद रहेंगे।

शेयर करें