मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
अन्य खबरें

पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र आज, कई मुद्दों पर होगी चर्चा,बीजेपी करेगी बहिष्कार

इंडिया वॉइस

पंजाब विधानसभा के आज होने वाले विशेष सत्र में पराली जलाने, जीएसटी और बिजली आपूर्ति से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

शेयर करें

पंजाब विधानसभा में आज यानी मंगलवार को विशेष सत्र का आयोजन किया जाएगा.एक दिवसीय विधानसभा सत्र के हंगामेदार होने के आसार हैं.आप सरकार की ओर से पराली, बिजली आपूर्ति, जीएसटी समेत कई मुद्दे चर्चा के लिए सदन पटल पर रखे जाएंगे.वहीं, कांग्रेस, शिअद और बीजेपी ने सरकार को घेरने की तैयारी कर रखी है.अवैध खनन, एसवाईएल, कानून-व्यवस्था, मुख्यमंत्री को विमान से उतारने की चर्चा, बीएमडब्ल्यू का पंजाब में उत्पादन से इन्कार आदि मुद्दों पर विपक्ष सरकार को घेरने में कसर नहीं छोड़ेगा.

नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा का कहना है कि मंगलवार को होने वाले सत्र से पंजाब को कुछ भी नहीं मिलने वाला. बाजवा ने सत्र बुलाने पर सवाल खड़े करते हुए कहा, आखिर सत्र बुलाने को लेकर इतनी इमरजेंसी क्या थी? उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस सत्र में हिस्सा लेगी.

वहींं शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के नेता दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि राज्य के महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करने के लिए सत्र को और अधिक दिनों तक आयोजित किया जाना चाहिए.

तो दूसरी तरफ बीजेपी ने कहा कि वह सत्र के समांतर चंडीगढ़ में अपने राज्य मुख्यालय में एक नकली सत्र आयोजित करेगी, जहां नशीली दवाओं के खतरे, अवैध खनन आदि जैसे मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

उधर, सत्र से पहले आयोजित कैबिनेट की बैठक में सांझी ग्रामीण जमीन के पूर्ण स्वामित्व ग्राम पंचायतों को देने के लिए पंजाब विलेज कॉमन लैंड्स एक्ट 1961 की धारा 2 (जी) में संशोधन को मंजूरी दे दी. कैबिनेट ने राज्य में व्यापार करने को और आसान बनाने और करदाताओं को सुविधा देने के लिए पंजाब गुड्ज़ और सर्विसेज टैक्स एक्ट, 2017 में संशोधन को भी मंजूरी दे दी है.

शेयर करें