मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
बिहार

बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 पुलिस उपाधीक्षकों का हुआ तबादला

इंडिया वॉइस

जारी अधिसूचना के अनुसार राज्य सरकार ने गया के एसएसपी आदित्य कुमार और आईजी अमित लोढ़ा को बदल दिया है। हरप्रीत कौर को गया एसएसपी और विनय कुमार को गया का आईजी बनाया गया है।

Police officer on phone
शेयर करें

पटना : बिहार के प्रशासनिक विभागों में लगातार तबादले किये जा रहे है। इसी क्रम में गृह विभाग ने दस पुलिस उपाधीक्षकों का तबादला किया है। दस में से तीन अधिकारियों काे अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) की नई जिम्मेदारी दी गई है।

जारी अधिसूचना के अनुसार राज्य सरकार ने गया के एसएसपी आदित्य कुमार और आईजी अमित लोढ़ा को बदल दिया है। हरप्रीत कौर को गया एसएसपी और विनय कुमार को गया का आईजी बनाया गया है। पुलिस महानिरीक्षक, मगध क्षेत्र, गया अमित लोढ़ा को पुलिस मुख्यालय पटना भेजा गया है। पुलिस महानिरीक्षक (मुख्यालय) पटना विनय कुमार का तबादला गया जिले में किया गया है, जबकि हरप्रीत कौर गया की एसएसपी बनाई गई हैं।

एसएसपी गया आदित्य कुमार को पुलिस मुख्यालय भेजा गया है। मद्य निषेध के डीएसपी सुशील कुमार को नालंदा का डीएसपी (विधि व्यवस्था), जबकि विशेष शाखा के डीएसपी राजेश कुमार को नालंदा के डीएसपी (सुरक्षा) की कमान दी गई है। विशेष शाखा के डीएसपी कुमार ऋषि राज को एसडीपीओ दाउदनगर, विनोद कुमार बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-10 के डीएसपी विनोद कुमार को सीतामढ़ी के पुपरी का एसडीपीओ और विशेष शाखा के डीएसपी विप्लव कुमार को मधुबनी के जयनगर का एसडीपीओ बनाया गया है।

शेयर करें