मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
अन्य खबरें

भारतीय सेना द्वारा मारा गया लश्कर आतंकी , पाकिस्तान ने आतंकी के शव को किया स्वीकार

इंडिया वॉइस

लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) के रास्ते भारत में घुसपैठ की कोशिश करने वाले आतंकी को भारतीय सैनिको ने किया घायल ,पाकिस्तान ने 20 साल में पहली बार आतंकी को अपना बता कर शव को अपनाया

शेयर करें

भारत ने पाकिस्तान के एक आतंकवादी को घुसपैठ कर लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) के रास्ते भारत में घुसपैठ की कोशिश करते समय किया घायल ,यह आतंकवादी पाकिस्तान का था और पाकिस्तान ने स्वीकार भी कर लिया है ,भारतीय सैनिक द्वारा आतंकी का शव पाकिस्तान को शौप दिया गया है ,भारत ही नहीं, दुनिया के कई देशों ने समय-समय पर पाकिस्तान को आतंकवादियों का पनाहगार देश बताया है, लेकिन पाकिस्तान हमेसा इस बात से इंकार करते आया है , लेकिन पहली बार 20 सालों में पाकिस्तान ने माना है कि राजोरी में घुसपैठ के दौरान घायल आतंकी उसका था

आतंकी 21 अगस्त को राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में एलओसी के रास्ते घुसपैठ किया, जहां उसे पकड़ लिया गया इस दौरान उसे गोली भी लगी थी, सेना की हिरासत में उसने कई राज उगले, जो कि पाकिस्तान को बेनकाब करने के लिए काफी है , इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई ,आतंकी का नाम तबारक हुसैन बताया गया है

घुसपैठ के दौरान गोली लगाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में उसे राजौरी के सैन्य अस्पताल में रेफर कर दिया गया, जहां उसकी एक सर्जरी हुई। भारतीय सैनिकों ने मानवता दिखाते हुए उसकी जान बचाने के लिए तीन यूनिट रक्तदान भी किया। लेकिन उसके बाद भी उसकी मौत हो गयी , मरने से पहले हुसैन ने बताया की पाकिस्तानी खुफिया विभाग के एक कर्नल ने उसे भारतीय सेना की अग्रिम चौकियों पर हमला करने के लिए 30,000 पाकिस्तानी रुपये दिए थे।

रविवार को पोस्टमॉर्टम सहित सभी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पाकिस्तानी अधिकारियों को सौंप दिया गया। सेना के एक अधिकारी ने बताया कि हुसैन का शव उसकी मौत के दो दिन बाद पाकिस्तान को सौंप दिया गया।

शेयर करें