मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
हेल्थ

बारिश  के मौसम में इस तरीके से रखें बालों का ख्याल

Avnish

आपको यदि नहीं पता कि बारिश के दिनों में बालों को किस तरीके से ख्याल रखें तो यह नुस्खा इस्तेमाल करें।

hair care
शेयर करें

नई दिल्ली । बारिश के दिनों में बालों से जुड़ी अक्सर परेशानियां देखने को मिलती हैं। इस मौसम में वातावरण में नमी होती है, इस वजह से बाल चिपचिपे हो जाते हैं और बाल झड़ने या फिर यूं कह लीजिए की टूटने शुरू हो जाते हैं। अब सवाल यह उठता है कि बचें कैसे। तो इस वक्त आप कुछ घरेलू नुस्खा अपना सकते हैं।  आपको कुछ होममेड हेयर मास्क के बारे में बताने जा रहे हैं। इसका इस्तेमाल करके आप अपने टूटते हुए बालों से निजात पा सकते हैं।

बालों को झड़ने से रोके

नारियल तेल के साथ दही मिलाकर लगाएं- आप बालों में नारियल तेल और दही को मिलाकर अपने बालों में लगा सकते हैं। इसको आप अपने बालों में आधे घंटे तक लगा कर छोड़ दें, इसके बाद इस पेस्ट को धो लें । इससे बालों की चमक भी बढ़ेगी और रूसी की समस्या भी खत्म हो जाएगी।

सिरका और दही के पेस्ट का करें इस्तेमाल- सिरका और दही के पेस्ट को आप आपने बालों को अच्छा करने के लिए लगा सकते हैं। एक कप गर्म पानी में बराबर मात्रा में सिरका और शहद मिला लें। इसके बाद इसे बालों की जड़ों में लगाएं. कुछ देर इसे बालों में ऐसे ही रहने दें. इसके बाद बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें। यह हेयर पैक बालों को डीप कंडीशन करेगा।

दूध और शहद-आप दूध और शहद का भी हेयर मास्क लगा सकते हैं। दूध में फैट की मात्रा होती है जो बालों को मुलायम बनाने में मददगार है। साथ ही इसमें लैक्टिक एसिड मौजूद होता है। यह बालों की कोशिकाओं को मरम्मत करने में मदद करता है। इसके लिए आप आधा कप दूध में एक चम्मच शहद मिलाएं। ये बालों में लगा लें। इससे बाल चमकदार बनेंगे और रूखापन खत्म हो जाएगा।

शेयर करें