मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
हेल्थ

नेशनल डेंगू डे के दिन बरतें यह सावधानियां

Avnish

आज पूरा देश नेशनल डेंगू डे मना रहा है यह दिन डेंगू से जागरूकता के लिए मनाया जाता है चलिए जानते है क्या उद्देश्य रखा गया है इस दिन के लिए

National Dengue Day
शेयर करें

नई दिल्ली ।  नेशनल डेंगू डे हर साल 16 मई को मंनाया जाता है इस डे को मनाने के लिए यही उद्देश्य रखा गया है कि वेक्टर से जन्मी बीमारी के बारे में लोगों तक जानकारी पहुंचाई जाए । केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने लोगों को डेंगू के रोकथाम और लोगों को शिक्षित करने के लिए हर साल कार्यक्रम आयोजित करता है और इस कार्यक्रम में बताया जाता है कि किस तरीके से लोगों में यह डेंगू फैलता है इसी के साथ डेंगू के लक्षण की बात करें तो शुरूआती दिनों में  इसमें आम लक्षण तेज बुखार, मतली, दाने शरीर में दर्द होना यहीं नजर आते है।

कैसे होती है डेंगू की बीमारी

बता दें कि डेंगू एक संक्रामक बीमारी है जो कि मच्छर के काटने की वजह से होता है , इस मच्छर को एडीस एजिप्टी या टाइगर मस्किटो के नाम से जाना जाता है इसे टाइगर मच्छर इसलिए भी कहाजाता है क्योंकि इसके काले शरीर पर सफेद धारियां होती है जानकारी यह भी आपको दे दे कि डेंगू के मच्छर ज्यादातर दिन में ही काटते है और जहां पानी जाम होता है वहां पर यह मच्छर ज्यादा पनपते है जैसे कि टिन, टूटी बोतल, गमलों, पेड़ों के खोखले तनों, कूलर में यह मच्छर ज्यादा पनपते है।

 

कैसे फैलती है डेंगू की बीमारी

जानकारी दे दे कि अगर डेंगू का मच्छर किसी व्यक्ति को काट लेता है तो उसे आदमी के अंदर वायरस चला जाता है सबसे ज्यादा चिंता करने वाली बात यह है कि अगर यह मच्छर किसी शख्स को काट लेता है तो उसके बाद मच्छर मरता नहीं है हर जगह घूमकर दूसरे शख्स में भी यह बीमारी फैलाता है आपको बता दें कि डेंगू बुखार के तीन प्रकार होते है पहला हेमरेजिक दूसरा बुखार और तीसरा शॉक सिंड्रोम ।

कैसे बचें डेंगू की बीमारी से

अब सबसे बड़ा सवाल यही खड़ा होता है कि कैसे इस बीमारी से बचाव किया जा सकता है आपको इसके लिए सबसे पहले कोशिश करें कि पानी को इकट्ठा ना होने दे कही, बाहर अगर आप जाते है तो कोशिश करें की पूरी तरीके से कपड़े पहने क्योंकि डेंगू के मच्छर दिन में ही काटते है और रात को सोने पहले कोशिश करें कि मच्छर दानी लगा कर चलाएं नहीं तो मच्छप मारने वाली दवा लगाकर सोएं।

शेयर करें