मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
हेल्थ

सेंधा नमक के होते है यह फायदे बीमारियों को रखता है दूर

Avnish

अगर आपको नहीं पता सेंधा नमक के फयादे के बारे में तो चलिए हम आपको बताते है!

शेयर करें
नई दिल्ली ।  नमक खाने से हाई ब्लड प्रेशर, स्ट्रोक और हार्ट अटैक का खतरा बढ़ता है. इसे लिमिट में खाने की सलाह दी जाती है। और जब आप फास्ट में रहते है तो नमक का सेवन बिल्कुल नहीं करते है कुछ लोग ऐसे होते है जिन्हें बर्दाश नहीं होता है बिना नमक का रहना तो वो सेंधा नमक का सेवन कर लेते है आपको पता है कि सेंधा नमक काफी ज्यादा लाभकारी होता है अगर नहीं तो चलिए जानते है इससे कौन-से फादे आपको मिल सकते है।
सेंधा नमक से दूर होंगी यह बीमारियां
1. पाचन तंत्र – पेट से जुड़ी समस्याओं के लिए सेंधा नमक का पानी लाभकारी होता है। खाली पेट सेंधा नमक का पानी पीना स्टमक एसिड को बढ़ा देता है, जिससे खाने को तोड़ने और अवशोषण में मदद मिल जाती है। इससे अपच, ब्लोटिंग, गैस और पेट दर्द  जैसी समस्याएं दूर हो सकती हैं।
2. बॉडी डिटॉक्स- शरीर को डिटॉक्स करने में सेंधा नमक फायदेमंद माना जाता है। लिवर और किडनी के काम को यह बढ़ा देता है।
3. मेटाबॉलिज्म बढ़ाने में मददगार- अगर आप सेंधा नमक के पानी का सेवन करते हैं तो मेटाबॉलिज्म बढ़ता है। इससे डायबिटीज जैसी मेटाबॉलिक समस्याएं दूर रहती हैं।
4. इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी-  सेंधा नमक में सोडियम, पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम और आयरन जैसे 84 खनिज पाए जाते हैं। इससे शरीर का इलेक्ट्रोलाइट्स संतुलित रहता है।
5. तनाव की छुट्टी- सेंधा नमक यानी रॉक सॉल्ट का इस्तेमाल सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसका पानी मानसिक समस्याओं को दूर रख सकता है। इसे पीने से तनाव दूर होता है, स्ट्रेस जैसी समस्याओं से राहत मिल सकती हैं।
टैग: health life
शेयर करें