मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

अमित शाह ने कहा, यूपी में माफिया व बाहुबली नहीं अब केवल बजरंगबली हैं

इंडिया वॉइस

अमित शाह ने फिरोजाबाद की जनसभा में कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद यहां कोई माफिया और बाहुबली नहीं रहा, सभी माफिया और बाहुबलियों को योगी सरकार ने जेल में डालने का काम किया है। उत्तर प्रदेश में अब एक भी माफिया और बाहुबली नहीं है

Amit shah
Mission Rajasthan: Amit Shah told BJP workers in Jaipur – 'Lotus' will bloom in Rajasthan in 2023, government will be formed with two-thirds majority
शेयर करें

फिरोजाबाद : चुनाव प्रचार के लिए गुरुवार को फिरोजाबाद पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि भाजपा गरीब और मजदूरों का कल्याण करना चाहती है, जबकि सपा संपत्ति इकट्ठा करने के साथ परिवारवाद की राजनीति करती है। अखिलेश सरकार में उनके परिवार के ही 45 लोग मंत्री एवं विभिन्न पदों पर थे। उन्होंने प्रदेश की योगी और केंद्र की मोदी सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि पिछले दो चरण में सपा साफ हो गई है। भाजपा 300 से अधिक सीटों के साथ प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है।

अमित शाह ने फिरोजाबाद की जनसभा में कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद यहां कोई माफिया और बाहुबली नहीं रहा, सभी माफिया और बाहुबलियों को योगी सरकार ने जेल में डालने का काम किया है। उत्तर प्रदेश में अब एक भी माफिया और बाहुबली नहीं है, अगर कोई है तो केवल बजरंगबली है। उन्होंने कहा कि पहले दूसरे चरण के चुनाव में सपा का सूपड़ा साफ हो गया है और 300 से ज्यादा सीटों के साथ भाजपा उत्तर प्रदेश में फिर सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने गरीब कल्याण के लिए ढेर सारे काम किए हैं। केंद्र की साढ़े सात साल और प्रदेश की पांच साल की सरकार में अनेक योजनाएं गरीब कल्याण के लिए शुरू की गईं, जिनका लाभ गरीबों को मिला है। एक करोड़ 67 लाख गैस चूल्हे प्रधानमंत्री ने हमारी माताओं-बहनों को देने का काम किया है। इसके साथ ही दो करोड़ 61 लाख शौचालय भाजपा सरकार ने बनवाए हैं। एक करोड़ 41 लाख गरीबों के घर तक बिजली पहुंचाई गई है। अमित शाह ने फिरोजाबाद विधानसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार ओम प्रकाश वर्मा को प्रचंड मतों से जिताने की अपील की।

गृहमंत्री शाह ने कहा कि सपा की सरकार में बिजली आती नहीं थी, लेकिन योगी सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में 22 एवं शहरी क्षेत्रों में 24 घंटे बिजली पहुंचाने का काम किया है। अखिलेश यादव कहते हैं कि हम 300 यूनिट मुफ्त बिजली देंगे, लेकिन यह जब अपनी सरकार में बिजली ही नहीं दे पाए थे तो अब मुफ्त बिजली क्या देंगे। अखिलेश यादव कहते थे कि टीका मत लगाओ यह मोदी का टीका है बाद में उन्होंने भी टीका लगाया। प्रधानमंत्री ने देशवासियों को टीका लगवाकर उन्हें तीसरी लहर के लिए सुरक्षित करने का काम किया है। कोरोना काल में मोदी सरकार ने 80 करोड़ गरीबों को 2 साल तक 5 किलो अनाज प्रतिमाह देकर गरीबों का चूल्हा जलाने का काम किया तो वहीं योगी सरकार ने भी इसे डबल करने का काम किया है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता शाह ने कहा कि भाजपा सरकार बनने पर किसानों को बिजली का बिल नहीं भरना होगा। 12वीं पास लड़कियों को स्कूटी दी जाएगी। इसके साथ ही इंटरमीडिएट में एडमिशन लेने वाले छात्र-छात्राओं को लैपटॉप और स्मार्टफोन बिना भेदभाव के दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मोदी ने देश की सीमाओं को सुरक्षित करने का काम किया है। 10 साल तक सपा बसपा के समर्थन से केंद्र में कांग्रेस की सरकार रही, लेकिन सीमाएं सुरक्षित नहीं थीं। भाजपा की सरकार आने पर हमने सर्जिकल स्ट्राइक कर पाकिस्तान को जवाब देने का काम किया है।

शेयर करें