मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
हेल्थ

वजन कम होने के पीछे हो सकती है यह बीमारियां

Avnish

अगर आपका वजन तेजी के साथ घट रहा है तो आपके लिए है यह चिंता की बात।

weight loss
शेयर करें
 नई दिल्ली । अगर आपका वजन तेजी से घट रहा है और आप बहुत खुश हो रहे है क्योंकि काफी लोग ऐसे है जो कि वजन कम करने के लिए कई चीज करते हैय़ तेजी से बदलती लाइफस्टाइल और भागदौड़ भरी जिंदगी के बीच में लोगों में मोटापे की शिकायत बहुत ही आम बात होती जा रही है। ऐसे में वजन कम करने लोग जिम में घंटों पसीना बहाते हैं, कई तरह की एक्सरसाइज करते हैं। जहां एक ओर लोग मेहनत से वजन कम  करते दिखते हैं तो वहीं कुछ लोगों का वजन कुछ किए बिना ही तेजी से कम होता जाता है। लेकिन ये कोई खुश होने की बात नहीं है, क्योंकि वजन का तेजी से कम होना खतरनाक बीमारियों की तरफ इशारा करता है। आइए जानते हैं कि वजन घटना क्यों खतरनाक, इससे कौन-कौन सी बीमारियों का खतरा…
1. हाइपरथायरायडिज्म- शरीर के वजन का अचानक तेजी से घटने का मतलब हो सकता है कि इंसान हाइपरथायरायडिज्म का शिकार हो गया हो। इस बीमारी में हमारी थायराइड ग्रंथि जरूरत से ज्यादा एक्टिव हो जाती है और शरीर का वजन तेजी से घटने लगता है।
2. डायबिटीज- डायबिटीज की वजह से भी रोगी के शरीर का वजन अचानक से कम होने लगता है। खासतौर पर, टाइप 2 डायबिटीज के रोगी में ये लक्षण जरूर देखा गया है।
3. डिप्रेशन- डिप्रेशन के कारण भी इंसान का वजन अचानक से कम होने लगता है। असल में, डिप्रेशन की समस्या होने पर रोगी की भूख-प्यास पर असर पड़ता है।
शेयर करें