मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
हॉलीवुड

इस एक्टर ने 36 साल की उम्र में दुनिया को कह अलविदा

Rakesh

गेम ऑफ थ्रोन्स के एक्टर डैरेन केंट के निधन की दुखद खबर सामने आई हैं। 36 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो डैरेन केंट ने 11 अगस्त को आखिरी सांस ली। हालांकि, अभी तक डैरेन केंट के निधन का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।

Romford Film Festival Day
Mandatory Credit: Photo by Jack Dredd/Shutterstock (12955920o) Darren Kent Actor And Writer In Two Minds Romford Film Festival Day 6, London, UK - 24 May 2022
शेयर करें

मुंबई। गेम ऑफ थ्रोन्स के एक्टर डैरेन केंट के निधन की दुखद खबर सामने आई हैं। 36 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो डैरेन केंट ने 11 अगस्त को आखिरी सांस ली। हालांकि, अभी तक डैरेन केंट के निधन का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।

केंट लंबे समय से ऑस्टियोपोरोसिस, अर्थराइटिस और स्किन डिसऑर्डर जैसी बीमारियों से जूझ रहे थे।उनका स्किन डिसऑर्डर काफी रेयर था। कहा जा रहा है कि बीमारी से लंबी जंग के बाद आखिरकार मंगलवार को एक्टर ने अपनी आखिरी सांस ली।

गेम ऑफ थ्रोन्स में डैरेन केंट ने स्लिवर्स बे का किरदार निभाया था। जिसे काफी पसंद किया गया था। उन्हें हाल ही में 2023 की फिल्म डंगऑन एंड ड्रेगन्स: ऑनर अमंग थीव्स में देखा गया था। इसके अलावा उन्होंने स्नो व्हाइट एंड द हंट्समैन, मार्शल लॉ, ब्लडी कट्स, द फ्रेंकस्टीन क्रॉनिकल्स, ब्लड ड्राइव और ब्रदर्स सॉरो में भी काम किया था।

शेयर करें