मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
हेल्थ

यह फूल कर देगा ऐसा जादू पहचान में नहीं आएंगे आप!

Avnish

कैलेंडुला के फूल त्वचा के लिए लाभदायक होता हैं। इनमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं।

genda
शेयर करें

नई दिल्ली ।  कैलेंडुला” का फूल कह ले या फिर गेंदा का फूल, यह फूल काफी मददगार होता है। इस फूल का रंग सुनहरे या नारंगी होता है। कैलेंडुला के फूलों का उपयोग जड़ी-बूटी के रूप में किया जाता है और इसे विभिन्न प्रकार के त्वचा समस्याओं, जैसे कि जलन, कटाव, सूजन, मुंहासे, दाग-धब्बों और अन्य त्वचा संक्रमण के लिए इस्तेमाल किया जाता है। कैलेंडुला की क्रीम और तेल भी बाजार में उपलब्ध हैं जिसका उपयोग त्वचा की देखभाल के लिए किया जाता है। इनके एंटीऑक्सीडेंट गुण त्वचा के एजिंग प्रभाव को कम करते हैं और इनमें विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है जो त्वचा को हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है।

कैलेंडुला के तेल के फायदे आखिर क्या होते है 

  • त्वचा की समस्याओं में मददगार: घाव, चोट, जलन, सूजन, या त्वचा पर कोई संक्रमण हो, उस पर सीधे कैलेंडुला के तेल लगा सकते हैं काफी लाभदायक होता है। यह तेल अंटिसेप्टिक गुणों के साथ-साथ त्वचा को शांत और सुखावन करता है।
  • मालिश: त्वचा को सुखावन और नरम बनाने के लिए कैलेंडुला तेल का इस्तेमाल मालिश तेल के रूप में भी किया जाता है।
  • त्वचा की सूजन के लिए: कैलेंडुला तेल में शामक गुण होते हैं, जो त्वचा की सूजन को कम करने में मदद करते हैं।
  • लिप बाम: अगर आपके होंठ सूख गए हैं तो कैलेंडुला तेल को लिप बाम के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • अन्य तेलों में मिलाकर: कैलेंडुला तेल को और कोई तेल के साथ मिलाकर भी इस्तेमाल किया जा सकता है, ताकि उसके गुण और भी बढ़ जाएं।
  • बालों के लिए: कैलेंडुला तेल को बालों में लगाने से वे मजबूत होते हैं और डैंड्रफ की समस्या को भी दूर किया जा सकता है।
  • अंडरआई पूफिनेस और डार्क सर्कल्स: अंडर आई की सूजन और डार्क सर्कल्स को कम करने के लिए भी कैलेंडुला तेल का इस्तेमाल किया जाता है।
शेयर करें