मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
हेल्थ

पेट दर्द से छुटकारा पाने का यह तरीका!

Avnish

अगर आपके पेट में भी हर दूसरे दिन दर्द होता है तो इस बातों का रखें ख्याल

pet dard
शेयर करें
नई दिल्ली ।  पेट में दर्द होना आम बात हो गई है क्योंकि लोग अपने डाइट के चलते या तो उल्टा सीधा खा लेते है या फिर खाना ही छोड़ देते है। ऐसे में अक्सर लोग पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द की शिकायत करते हैं। इस दर्द के यूं तो कई कारण हो सकते हैं लेकिन इसके मुख्य कारणों में अपच, गैस, पेप्टिक अल्सर या फिर नाभि खिसकना हो सकता है। गैस्ट्रिक अल्सर की स्थिति में भी पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द होने लगता है। ऐसे में अगर आपके पेट में भी अक्सर दर्द रहता है तो कुछ घरेलू और आयुर्वेदिक उपायों से इस दर्द से राहत पाई जा सकती है।
पेट के दर्द से छुटकारा पाने का तरीका
अगर आपके पेट में दर्द हो रहा है तो किचन में रखी हींग काफी असरदार साबित हो सकती है। हींग में पाए जाने वाले एंटी स्पास्मोडिक गुण पेट में दर्द, जलन और ऐंठन को दूर करने में कारगर साबित होते हैं। जब पेट में दर्द हो तो एक गिलास गुनगुने पानी में चुटकी भर हींग और जरा सा सेंधा नमक घोलकर पी लेना चाहिए। इससे पेट दर्द में काफी राहत मिलेगी। दही भी पेट दर्द को सही करने का एक शानदार उपाय है। इसमें पाए जाने वाले प्रीबायोटिक्स आंत में गुड बैक्टीरिया को बढ़ाते हैं जिससे पेट में दर्द में काफी राहत मिलती है और अपच भी दूर हो जाती है। इसके लिए रोज एक कटोरी दही का सेवन करना काफी फायदा करेगा।
सिर्फ इतना ही नहीं बता दें कि  सौंफ भी पेट दर्द में काफी राहत देती है। इसमें पाचन के गुण होते हैं जो अपच, गैस, जलन, खट्टी डकार और गैस्ट्रिक अल्सर जैसी पेट संबंधी परेशानियों में काफी फायदा करती है। एक बर्तन में एक गिलास पानी के साथ एक चम्मच सौंफ को उबालिए। पानी आधा रह जाए तो ठंडा करके पी लीजिए। इसके अलवा अजवाइन में भी पेट दर्द को ठीक करने के गुण होते हैं। इससे पेट की गैस सही होती है और पाचन की दिक्कतें भी दूर हो जाती हैं। इसके लिए आधा चम्मच अजवाइन में चुटकी भर हींग और सेंधा नमक मिलाकर फंकी लें और गुनगुना पानी पी लें। जल्द ही पेट की गैस निकल जाएगी।
शेयर करें