मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तराखंड

उत्तराखंडः समिट को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

Rakesh

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आठ और नौ दिसंबर को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन होने जा रहा है। समिट को लेकर उत्तराखंड पुलिस ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं। एडीजी लॉ एंड ऑर्डर एपी अंशुमन ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर लिए गए हैं।

global summit
शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आठ और नौ दिसंबर को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन होने जा रहा है। समिट को लेकर उत्तराखंड पुलिस ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं। एडीजी लॉ एंड ऑर्डर एपी अंशुमन ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर लिए गए हैं।

कहा कि सीएम धामी ने राज्य के औद्योगिक विकास के लिए ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया है। इसके लिए कई महीनों से व्यापक तैयारियां चल रही थीं। कार्यक्रम आठ और नौ दिसंबर को देहरादून में होगा। जिसमें देश-दुनिया से बड़ी संख्या में उद्योगपति आएंगे।

मेहमानों की सुरक्षा के लिए लगभग 600 पुलिसकर्मी तैनात

प्रधानमंत्री मोदी खुद समिट के उद्घाटन के लिए देहरादून आएंगे। जबकि समापन समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहुंचेंगे। एडीजी ने कहा कि हमने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं। मेहमानों की सुरक्षा के लिए लगभग 600 पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। हमने अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ भी बैठकें की हैं।

एडीजी ने कहा कि मुझे विश्वास है कि उत्तराखंड पुलिस मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की परिकल्पना के अनुसार इस शिखर सम्मेलन को सफल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।  बता दें समिट में अडानी, अंबानी, बिड़ला समेत देश-विदेश के नामी उद्योगपति देहरादून पहुंचेंगे।

टैग: pm modi
शेयर करें