मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
उत्तर प्रदेश

डिम्पल यादव के महाकुम्भ में मिस मैंनेजमेंटस वाले बयान पर परिवहन मंत्री का पलटवार, दिया ये बड़ा बयान

up bureau

सपा सांसद डिम्पल यादव के महाकुम्भ में मिस मैंनेजमेंटस से लोगों को परेशानी हो रही है पर यूपी सरकार के परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह ने कहा कि कुम्भ में बहुत दिव्य व्यवस्था की गई है ये सही है

डिम्पल यादव के महाकुम्भ में मिस मैंनेजमेंटस वाले बयान पर परिवहन मंत्री का पलटवार, दिया ये बड़ा बयान
शेयर करें

बलिया। सपा सांसद डिम्पल यादव के महाकुम्भ में मिस मैंनेजमेंटस से लोगों को परेशानी हो रही है पर यूपी सरकार के परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह ने कहा कि कुम्भ में बहुत दिव्य व्यवस्था की गई है ये सही है कि अनुमान से ज्यादा लोग आ रहे हैं और इसलिए थोड़ी सी ट्रैफ़िक की समस्या आ रही है। कई प्रांतों से हजारों की संख्या में बसें आ रही है तो इसलिए जो लोग कुम्भ में आ रहे है वो अयोध्या भी जा रहे है काशी भी जा रहे हैं। तो जो अयोध्या की कैपिसीटी है काशी की कैपिसीटी है उतनी नहीं है। अब यदि काशी की पंद्रह लाख की कैपिसीटी है वहां तीस लाख लोग पहुँच जा रहे हैं। अयोध्या में इसी तरह से हो रहा है तो लोगों को थोड़ी दिक्कत हो रही है और उसके लिए मुख्यमंत्री जी स्वयं इस व्यवस्था को देख रहे हैं। इन लोगों को अच्छा नहीं लग रहा है कि जो दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन है और इतनी दिव्यता के साथ हो रहा है ये लोग जब सरकार में थे तो सैफई में महोत्सव कराते थे। उसमे बम्बई के कलाकारों को बुलाते थे। अब एक अच्छा और इतना बड़ा आयोजन हो रहा है तो इसमे सबको सहयोग करना चाहिए। क्योंकि भारत कि संस्कृति को पूरी दुनिया स्वीकार कर रही है। इन लोगों को भारतीय स्वाभिमान से कोई लेना देना नहीं है।

अखिलेश यादव का बयान कि यह डबल इंजन नहीं डबल ब्लंडर की सरकार है पर दया शंकर सिंह ने कहा कि जिस दिन से कुम्भ प्रारम्भ हुआ है वो इस दिन से बोल रहे हैं। ये लोग उस दिन का इंतजार कर रहे हैं कि कुछ गलत हो जाय और हमकों बोलने का अवसर मिले। ये लोग कभी अच्छा के लिए एक शब्द बोले हैं तो बताइये। जब से कुम्भ चल रहा है ये लोग गलत ही बोल रहे हैं। उसमे सबको सहयोग करना चाहिए।

शेयर करें