मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

केन्द्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने डाला वोट, लोगों से भी की वोट करने की अपील

इंडिया वॉइस

उत्तर प्रदेश के दूसरे चरण के चुनाव में मतदान हो रहा है। कुल 12544 मतदान केंद्र और 23404 मतदान के लिए स्थल बनाए गए हैं।

B L Verma Voting
शेयर करें

उत्तर प्रदेश चुनाव के दूसरे चरण में मतदान शुरू हो गया है 14 फरवरी को यानी आज वोटिंग के दौरान सभी अपने मताधिकारो का का प्रयोग कर रहे हैं। सभी नेताओं ने लोकतंत्र को मजबूत करने और अपने मताधिकार का प्रयोग करने की जनता से अपील की है।

केंद्रीय राज्य सहकारिता मंत्री बीएल वर्मा ने भी गृह नगर उझानी में आज सपरिवार मतदान किया और साथ ही यह अपील की कि लोकतंत्र को सशक्त और सार्थक बनाने के लिए सभी लोग वोट अवश्य करें।

आपको बता दें, उत्तर प्रदेश के दूसरे चरण के चुनाव में मतदान हो रहा है। कुल 12544 मतदान केंद्र और 23404 मतदान के लिए स्थल बनाए गए हैं। कोविड प्रोटोकॉल के पालन के दिशा निर्देशों के साथ दूसरे चरण का मतदान 14 फरवरी यानी आज सुबह 7:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक है। इस चरण में दो करोड़ मतदाता 69 महिलाओं समेत कुल 586 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे।

शेयर करें