1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP : मुख्तार गैंग का 25 हजार का इनामिया वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

UP : मुख्तार गैंग का 25 हजार का इनामिया वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

आईएस गैंग 191 सरगना मरहूम मुख्तार अंसारी के सहयोगी व हत्या सहित विभिन्न धाराओं में दर्ज मुकदमे के आरोपी तथा पच्चीस हजार रुपए के इनामियां अभियुक्त को मुहम्मदाबाद कोतवाली पुलिस टीम ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

By up bureau 

Updated Date

गाजीपुर। आईएस गैंग 191 सरगना मरहूम मुख्तार अंसारी के सहयोगी व हत्या सहित विभिन्न धाराओं में दर्ज मुकदमे के आरोपी तथा पच्चीस हजार रुपए के इनामियां अभियुक्त को मुहम्मदाबाद कोतवाली पुलिस टीम ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

पढ़ें :- 'संतों और मठ-मंदिरों के खिलाफ रचा जा रहा षड्यंत्र': धीरेंद्र शास्त्री

अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने वांछित/ फरार अभियुक्त सुरेन्द्र शर्मा पुत्र इन्द्राशन निवासी वार्ड नं0 17 युसुफपुर थाना मुहम्मदाबाद जनपद गाजीपुर को युसुफपुर रेलवे स्टेशन के पास से सुबह करीब सवा दस बजे गिरफ्तार किया गया। बताते चलें कि न्यायालय में हाजिर न होने पर न्यायालय सीजेएम द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध वारण्ट व 82 सीआरपीसी की उदघोषणा भी की गयी थी। उस पर तीन अपराधिक मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए पुलिस ने उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com