मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

पीएम मोदी ने किया जीत का दावा, बोले – इस बार यूपी में दो बार खेली जाएगी होली

इंडिया वॉइस

पहली होली 10 मार्च को चुनाव परिणाम वाले दिन भाजपा की बंपर जीत के साथ होगी। लेकिन, इसके लिये आपको बढ़-चढ़कर मतदान केंद्रों पर जाना होगा।

PM MODI
शेयर करें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को समाजवादी पार्टी पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का सीधा आरोप लगाते हुये कहा कि इस वर्ष उत्तर प्रदेश में दो बार होली खेली जाएगी। पहली होली 10 मार्च को चुनाव परिणाम वाले दिन भाजपा की बंपर जीत के साथ होगी। लेकिन, इसके लिये आपको बढ़-चढ़कर मतदान केंद्रों पर जाना होगा।

प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश के हरदोई में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पांच साल पहले माफियावादियों ने उप्र का ऐसा हाल बना दिया था कि व्यापारियों को व्यापार करने में डर लगता था। राहजनी, छिनैती, लूट आम बात हो गई थी। लोग कहते थे, ‘दिया बरे’ घर लौट आओ। हरदोई वालों ने वह दिन देखे हैं कि कैसे इन लोगों ने कट्टा और सट्टा वालों को खुली छूट दे रखी थी।

उन्होंने कहा कि हमारी माताएं परेशान रहती थीं कि बेटे-बेटी घर से निकले हैं तो कोई घटना न हो जाए। अपराधियों को इन घोर परिवारवादियों की सरकार का पूरा संरक्षण होता था। हरदोई की जनता देख रही है कि आज कैसे सबका हिसाब हो रहा है। माफिया, अपराधी खुद जमानत रद्द करवाकर जेल के भीतर पहुंचे हुए हैं।

शेयर करें