मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तराखंड

उत्तराखंड : तीन मई को खुलेंगे गंगोत्री धाम के कपाट

इंडिया वॉइस

उत्तराखंड में अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर गंगाोत्री धाम के कपाट खोले जाने का फैसला लिया गया है।

शेयर करें

उत्तरकाशी, 02 अप्रैल। उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध पतित पावनी मां गंगोत्री धाम के कपाट तीन मई को अक्षय तृतीय के पर्व पर खोले जाएंगे। चैत्र नवरात्र पर गंगोत्री के तीर्थ पुरोहितों ने गंगोत्री धाम के कपाट खोले जाने का शुभ मुहूर्त निकाला।

गंगोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल ने कहा कि गंगोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीय पर्व के अभिजीत मुहूर्त पर ठीक सुबह 11 बजकर 15 मिनट पर देश-दुनिया के श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे।

मां गंगा के कपाट खुलने की तिथि की शनिवार को तीर्थ पुरोहितों ने घोषणा की। उन्होंने बताया कि अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर मां गंगा के कपाट 3 मई को ठीक 11.15 मिनट पर खोले जायेंगे। 2 मई को मां गंगा की उत्सव डोली शीतकालीन प्रवास मुखबा से 12.15 मिनट पर आर्मी बैंड साथ प्रस्थान करेगी। रात्रि विश्राम भैरव घाटी होगा। तीन मई को प्रात: आठ बजे गंगा जी की डोली गंगोत्री धाम पहुंचेगी वहां विधिवत पूजा के बाद गंगा जी के भोग के उपरांत मूर्ति मंदिर में स्थापित की जाएगी, जहां अगले 6 महीने तक श्रद्धालु यहां दर्शन कर सकेंगे।

शेयर करें