मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तराखंड

उत्तराखंड उपचुनावः चंपावत विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उम्मीदवार घोषित

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी चंपावत सीट से उपचुनाव लड़ने वाले हैं, चंपावत सीट से जीते विधायक कैलाश गहतोड़ी के इस्तीफे के बाद वह इस सीट से चुनाव के लिए खड़े हो रहें हैं।

Pushkar Singh Dhami
240 camps will be organized for self-employment in uttrakhand
शेयर करें

नई दिल्ली, 05 मई। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चंपावत विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में उम्मीदवार घोषित किए गए हैं। भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति ने चंपावत सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए एकमात्र दावेदार पुष्कर सिंह धामी के नाम पर स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस सीट पर 31 मई को मतदान होना है। भाजपा महासचिव अरूण सिंह ने गुरुवार को एक विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में संपन्न उत्तराखंड के पांचवें विधानसभा चुनाव में 70 में से 47 सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी, किंतु मुख्यमंत्री धामी स्वयं खटीमा सीट से चुनाव हार गए। बावजूद, भाजपा विधायक दल की बैठक में उन्हें नेता चुना गया।

चंपावत विधानसभा सीट से विधायक कैलाश गहतोड़ी ने बीते माह 21 अप्रैल को विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। केंद्रीय चुनाव आयोग द्वारा गत बुधवार को इस सीट पर उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित होने के साथ ही अधिसूचना जारी हो गई। चंपावत विधानसभा सीट पर 31 मई को मतदान होगा और 4 जून को नतीजे आएंगे ।

शेयर करें