मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तराखंड

सितारगंज में वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, एक की मौत, साथी गंभीर

Rajni

उत्तराखंड के सितारगंज में बुधवार को सड़क हादसे में एक की मौत हो गई। जबकि साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। अमरिया रोड पर दो बाइक सवार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल हो गए।

accident
शेयर करें

सितारगंज। उत्तराखंड के सितारगंज में बुधवार को सड़क हादसे में एक की मौत हो गई। जबकि साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। अमरिया रोड पर दो बाइक सवार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल हो गए।

घायलों को आसपास के लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां एक की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया जबकि एक को मृत घोषित कर दिया।

मिली जानकारी के मुताबिक दोनों बाइक सवार अमरिया रोड से अपने घर पंडरी की ओर आ रहे थे। इस दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दोनों बाइक सवार सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरे। जहां दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।

दोनों बाइक सवारों को आसपास के लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सितारगंज में भर्ती कराया गया। जहां एक बाइक सवार अजीम को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दोनों बाइक सवार ग्राम पंढरी के हैं। जिसमें हासिम को गंभीर चोटें आईं हैं। अजीम की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।

शेयर करें