मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तराखंड

उत्तराखंडः ग्रामीणों ने पाइप लाइन को दूसरे गांव के टैंक से जोड़ने का किया विरोध, कहा- नहीं मिल पाएगा लाभ

Rakesh

लक्सर तहसील के न्यामतपुर गांव में ग्रामीणों द्वारा पेयजल पाइप लाइन का विरोध किया जा रहा है। ग्राम पंचायत मिर्जापुर सादात में पेयजल विभाग द्वारा ओवरहेड टैंक का निर्माण कराया गया है। जिसमें न्यामतपुर गांव में भी पेयजल के लिए पाइप लाइन को दूसरी ग्राम पंचायत मिर्जापुर सादात के टैंक से ही जोड़ा जा रहा है।

Villagers protested
शेयर करें

लक्सर। लक्सर तहसील के न्यामतपुर गांव में ग्रामीणों द्वारा पेयजल पाइप लाइन का विरोध किया जा रहा है। ग्राम पंचायत मिर्जापुर सादात में पेयजल विभाग द्वारा ओवरहेड टैंक का निर्माण कराया गया है। जिसमें न्यामतपुर गांव में भी पेयजल के लिए पाइप लाइन को दूसरी ग्राम पंचायत मिर्जापुर सादात के टैंक से ही जोड़ा जा रहा है।

ग्रामीणों का कहना कि जो पाइप लाइन न्यामतपुर गांव में बिछाई जा रही है, उसे दूसरी ग्राम पंचायत के टैंक से जोड़ा जा रहा है, जबकि हमारी ग्राम पंचायत अलग है। इसका टैंक हमारी ग्राम पंचायत में होना चाहिए। दूसरे ग्राम पंचायत से यहां पर पानी की सप्लाई में दिक्कत आएगी।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जो पाइप लाइन ठेकेदार द्वारा बिछाई जा रही है, उसमें तीन इंच की पाइप का प्रयोग किया जा रहा है। जिससे पेयजल विभाग द्वारा ग्रामीणों को दिए जाने वाले पानी का लाभ पूर्ण रूप से नहीं मिल पाएगा और यह पाइप लाइन कुछ समय बाद ही ठप हो जाएगी।

टैग: Protest
शेयर करें