1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. 2.5 फीट के अजीम की दुल्हन बनी 3 फीट की बुशरा, जाने कैसे हुआ ये अद्भुद निकाह – देखें विडियो

2.5 फीट के अजीम की दुल्हन बनी 3 फीट की बुशरा, जाने कैसे हुआ ये अद्भुद निकाह – देखें विडियो

अपने कद के कारण हमेशा परेशान रहने वाले ढाई फीट के 32 साल के अज़ीम मंसूरी (Azeem Mansuri) की 2 नवंबर को शादी हुई है. उनका निकाह हापुड़ (Hapur) की रहने वली बुशरा (Bushra) से हुआ है. अज़ीम अपनी शादी को लेकर बहुत परेशान रहते थे क्योंकि उन्हें लड़की नहीं मिलती थी.

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

Weird Wedding: एक बहुत अनोखी कहानी सामने आ रही है जिसमे 2.5 फीट के लड़के ने की 3 फीट की लड़की से निकाह. लोग भले ही इस बात को खुले तौर पर कबूल ना करें मगर पुरुष हो या महिला, शादी करने का शौक सभी को होता है. ऐसा ही शौक उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के शामली स्थित कैराना (Kairana, Shamli) में रहने वाले एक शख्स को भी था जो लंबे वक्त से शादी के लिए दुल्हन खोज रहा था पर एक खास कारण से उसकी शादी नहीं हो पा रही थी. अब जब वो शादी के बंधन में बंध चुका है तो उसके खूब चर्चे हो रहे हैं।

पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal: हृदय और BP पर असर, रहें सतर्क

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, 32 साल के अज़ीम मंसूरी (Azeem Mansuri) की 2 नवंबर को शादी हुई है. उनका निकाह हापुड़ (Hapur) की रहने वली बुशरा (Bushra) से हुआ है. अज़ीम अपनी शादी को लेकर बहुत परेशान रहते थे क्योंकि उन्हें लड़की नहीं मिलती थी. कारण था उनका कद. आपको बता दें कि अज़ीम 2.5 फीट के हैं. उन्हें अपने कद के अनुसार दुल्हन खोजने में मुश्किल होती थी. इस वजह से वो नेताओं तक से दुल्हन खोजने में मदद मांगते थे. साल 2019 में तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से भी उन्होंने मदद मांगी थी कि वो उनके लिए दुल्हन खोजें.

पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal: गर्मी बढ़ाएगा चंद्रमा प्रभाव

अप्रैल 2021 में हो चुकी थी सगाई
काफी लंबे समय से इंतज़ार करने के बाद अब जाकर उनको शादी के लिए बुशरा मिली हैं. बुशरा खुद भी 3 फीट की हैं. ऐसे में दोनों का कद बिल्कुल भी बेमेल नहीं लगता है. आपको बता दें कि अज़ीम 5वीं क्लास तक पढ़े हैं पर जब उन्हें बुशरा मिलीं तो उन्हें लगा कि उनकी किस्मत चमक गई. अज़ीम और बुशरा की मुलाकात पिछले साल मार्च में हुई थी और दोनों अप्रैल 2021 में सगाई कर चुके थे. अज़ीम ने तय किया था कि जब बुशरा अपना स्नातक पूरा कर लेंगी, तब ही वो उनसे शादी करेंगे.

शादी देखने के लिए जुट गई भीड़
अज़ीम ने कहा कि ऊपरवाले के आशीर्वाद से उनकी जिंदगी में ये मौका आया है, इसलिए उन्होंने मौहल्ले के हर व्यक्ति को अपनी शादी में बुलाया है. आपको बता दें कि इस निकाह को देखने के लिए इतनी भीड़ उमड़ गई कि पुलिस को बुलाना पड़ा जिसने भीड़ को संचालित किया.

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com