मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तराखंड

उत्तराखंडः चारधाम के वीवीआईपी दर्शन पर प्रतिबंध

चारधाम में वीवीआईपी और वीआईपी दर्शन पर सरकार द्वारा प्रतिबंध लगा दिया गया है। उन्हें भी आम जनता के साथ करने होंगे दर्शन।

शेयर करें

देहरादून, 13 मई । उत्तराखंड सरकार ने शुक्रवार से चारधाम के वीवीआईपी और वीआईपी दर्शन पर प्रतिबंध लगा दिया है। अब वीवीआईपी और वीआईपी को आम श्रद्धालुओं की तरह कतारबद्ध होकर ही दर्शन करने होंगे।

मुख्यमंत्री धामी ने सरकार के इस फैसले की जानकारी दी। उन्होंने कहा बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में आज से ही वीवीआईपी दर्शन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। उल्लेखनीय है कि अभी तक केंद्र और राज्यों के मंत्रियों, बड़े नौकरशाहों, बड़े उद्यमियों-कारोबारियों और अन्य विशिष्ट लोगों को बिना कतार के दर्शन कराए जाते थे।

सरकार ने यह भी निर्णय लिया है कि अब हेली सेवा से आने वाले श्रद्धालु भी सामान्य लाइन में लगकर दर्शन करेंगे। कतारबद्ध श्रद्धालुओं को हर हाल में दो घंटे में दर्शन कराएं जाएंगे।

मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को हिदायत दी है कि वीवीआईपी और वीआईपी के धाम पहुंचने पर दर्शन में कोई छूट न दी जाए। सभी आम श्रद्धालुओं की दिक्कतों पर से ध्यान दें। देश-विदेश से आने वाला हर श्रद्धालु अपने साथ उत्तराखंड और चारधाम यात्रा से जुड़ी अच्छी याद लेकर लौटे।

कोरोना के कारण दो साल बाद शुरू चारधाम यात्रा में दर्शनों के लिए भीड़ उमड़ रही। अब तक कई श्रद्धालुओं की अन्य कारणों से मौत भी हो चुकी है। इस कारण उत्तराखंड सरकार ने यह फैसला लिया है।

केदारनाथधाम सहित समूची केदारघाटी में व्यवस्था और श्रद्धालुओं की मदद के लिए भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आइटीबीपी), पुलिस व प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के जवान, सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्वास्थ्य कर्मियों को तैनात किया गया है। जिला प्रशासन ने जानकारी दी है कि ठंड से बचाव के लिए एक हजार से अधिक कंबल केदारनाथ भेजे गए हैं।

शेयर करें