मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तर प्रदेश

Weather Forecast: दिल्ली में आज पडे़गा घना कोहरा, पारा गिरने से बढ़ी ठंड, छाए रहेंगे बादल

इंडिया वॉइस

देशभर में मौसम की ताजा खबर 23 दिसंबर 2022: आईएमडी के अनुसार, 28 दिसंबर तक शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा. इस दौरान अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान पांच डिग्री तक रहने की संभावना जताई गई है.

Winter Weather
Winter Weather: The cold winter in Rajasthan, the mercury reached 0.5 degree in Fatehpur
शेयर करें

Weather Forecast: देश की राजधानी दिल्ली समेत उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. पूरे उत्तर भारत के मैदानी इलाके शीतलहर का प्रकोप झेल रहे हैं. मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक आज (शुक्रवार) भी दिल्ली समेत हरियाणा और चंडीगढ़ के इलाके कोहरे की चादर में लिपटे रहे. इसकी वजह से देर रात से ही विजिबिलिटी बहुत कम हो गई. वहीं मौसम विभाग के मुताबिक सर्दी और कोहरे से अभी राहत नहीं मिलने वाली है.

आईएमडी के अनुसार 28 दिसंबर तक शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा. इस दौरान अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान पांच डिग्री तक रहने की संभावना जताई गई है.

उधर, दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सीजन का अब तक का सबसे कम तापमान है. अधिकतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस की दृष्टि से मुंगेशपुर और रिज क्षेत्र दिल्ली के सबसे ठंडे इलाके रहे.

घने कोहरे की चादर

कम तापमान, उच्च नमी और स्थिर हवाओं के कारण पंजाब, हरियाणा, उत्तर-पश्चिम राजस्थान, पश्चिम व पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में घने से बहुत घने कोहरे की परत बनी हुई है. साथ ही आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा कि उपग्रह से ली गई तस्वीरों में पंजाब और उत्तर-पश्चिम राजस्थान से बिहार तक घने कोहरे की परत नजर आ रही है.

कश्मीर में बारिश या हल्की बर्फबारी

वहीं 40 दिन की कड़कड़ाती ठंड की अवधि ‘चिल्लई-कलां’ शुरू होने के बाद क्रिसमस के आसपास कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश या हल्की बर्फबारी होने का अनुमान है. मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर में 24 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया है. वहीं, क्रिसमस के आसपास कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश या हल्की बर्फबारी हो सकती है.

शेयर करें