Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Weather update: पहाड़ों पर बर्फबारी, दक्षिण भारत में बारिश का अलर्ट, जानें दिल्ली-यूपी के मौसम का हाल

Weather update: पहाड़ों पर बर्फबारी, दक्षिण भारत में बारिश का अलर्ट, जानें दिल्ली-यूपी के मौसम का हाल

चक्रवाती तूफान मैंडूस(Cyclone Mandous) तमिलनाडु के कई इलाकों में तबाही मचाने के बाद कमजोर पड़ गया है पर फिर भी मौसम विभाग ने दक्षिण भारत में बारिश का अलर्ट जारी किया है। देश के उत्तरी राज्यों में कोहरा छाया रहेगा। वहीं पहाड़ी राज्यों यानी जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में बर्फबारी और हल्की बारिश के आसार मौसम विभाग ने जताए हैं।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

Weather update today: देश में बदला मौसम का मिजाज जहां एक तरफ बर्फबारी वही एक तरफ बारिश का अलर्ट और उत्तर भारत में लगातार तापमान गिर रहा है। पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश के कारण जहां मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है। वहीं चक्रवाती तूफान ‘मैंडूस’ तमिलनाडु में तबाही मचाने के बाद कमजोर पड़ गया है। मौसम विभाग ने आज कई इलाकों में बारिश और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। वहीं राजधानी दिल्ली में भी आगामी दिनों में तापमान कम होने से ठंड बढ़ेगी। उत्तर प्रदेश में कोहरे के साथ ठंड का प्रकोप बढ़ता नजर आ रहा है।

पढ़ें :- हिमाचल प्रदेश: भारी बारिश से कुल्लू में तबाही, कई बहुमंजिला इमारतें ढहीं

कल दक्षिण भारत में चक्रवाती तूफान ‘मैंडूस’ के टकराने के कारण 4 लोगों से अधिक की मृत्यु हो गई और बहुत नुकसान भी हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज 11 दिसंबर को भी उत्तरी तमिलनाडु और रायलसीमा में भारी बारिश की चेतावनी जारी है। हालांकि तूफान तमिलनाडु के तट से टकराने के बाद कमजोर पड़ गया है, लेकिन इसका असर अब भी कई राज्यों पर देखने को मिलेगा। मैंडूस के प्रभाव से यहां 3 घंटे के कहर में लगभग 65 पेड़ गिर गए हैं। तूफान के कारण मदुरंथकम, ईसीआर और ओएमआर में कई पेड़ उखड़कर सड़कों पर गिर गए। इससे यातायात प्रभावित हुआ।

दिल्ली में आज का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज 11 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 दर्ज किया जा सकता है। वहीं आज राजधानी कोहरे की चादर में लिपटी रहेगी। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में तापमान और गिरेगा। वहीं, सुबह के वक्त कोहरा रहेगा।

​राजधानी दिल्ली में प्रदूषण का स्तर खराब
अगर प्रदूषण की बात करें तो यहां का वायु गुणवत्ता सूचकांक खराब से बेहद खराब बना हुआ है। 12 दिसंबर से दिल्ली और एनसीआर में भी हवाएं तेज हो सकती हैं। दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक खराब हो सकता है लेकिन यह कम से कम अगले एक सप्ताह तक मध्यम श्रेणी में नहीं आएगा।

उत्तर प्रदेश: कई इलाकों में सुबह के वक्त रहेगा कोहरा
उत्तर प्रदेश में कोहरे के साथ ठंड का प्रकोप बढ़ता नजर आ रहा है। राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। वहीं, सुबह के वक्त कोहरा रहेगा। गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। गाजियाबाद में भी सुबह के वक्त कोहरा रहेगा।

पढ़ें :- हिमाचल प्रदेशः भारी बारिश से सोलन के कंडाघाट में फटा बादल, सात की मौत, शिवमंदिर भूस्खलन की चपेट में

कश्मीर में बर्फबारी
कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में शनिवार को लगातार दूसरे दिन बर्फबारी हुई। इस कारण ज्यादातर स्थानों पर तापमान जमाव बिंदू के आसपास रहा। जानकारी के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर के मध्य व ऊंचे इलाकों में हल्की से मध्यम स्तर की बर्फबारी हुई है। वहीं, हिमाचल प्रदेश के भी पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी देखने को मिली है।

देश के इन इलाकों में भी हो सकती है बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण आंध्र प्रदेश, दक्षिण कर्नाटक और उत्तर आंतरिक तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कहीं-कहीं भारी बारिश संभव है। कर्नाटक, केरल और लक्षद्वीप के बाकी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। तेलंगाना, दक्षिण ओडिशा, विदर्भ, मराठवाड़ा और दक्षिण मध्य महाराष्ट्र में हल्की बारिश हो सकती है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com