मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
‘गरीब का बच्चा भी राजा बेटा’, संविधान दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मु का बड़ा संदेश UP Election 2027: अखिलेश यादव ने जारी किया सपा का ‘पीडीए प्रणपत्र’ नोएडा को मिलेंगी 100 इलेक्ट्रिक सिटी बसें, सेक्टर-82 टर्मिनल से होगा संचालन अखिलेश भी जेल आएं तो पता चले कैसे गुजरते हैं दिन-रात, आजम खान ने सुनाया किस्सा IRCTC होटल घोटाले में लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ीं, दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की याचिकाएं ओवैसी-चंद्रशेखर की जोड़ी ने भरी हुंकार, दलित का बेटा CM और अब्दुल का बेटा बनेगा डिप्टी CM शरद पवार की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती यूपी चुनाव 2027: सपा-कांग्रेस गठबंधन पर संकट! इमरान मसूद बोले- कबाड़ सीटें मंजूर नहीं
उत्तर प्रदेश

आक्रोशः कोतवाल ने परंपरागत रास्ते से जाने से रोका तो कांवड़िए बैठ गए बीच सड़क पर, एसडीएम और सीओ के समझाने पर मानें

Rajni

यूपी के संभल में शिव तेरस की पूर्व संध्या पर कावड़ियों ने जमकर हंगामा किया। संभल कोतवाल ने कांवड़ियों के एक जत्थे को परंपरागत रास्ते पर जाने से रोक दिया।

protest
शेयर करें

संभल। यूपी के संभल में शिव तेरस की पूर्व संध्या पर कावड़ियों ने जमकर हंगामा किया। संभल कोतवाल ने कांवड़ियों के एक जत्थे को परंपरागत रास्ते पर जाने से रोक दिया। जिसके बाद हंगामा मच गया। गुस्साए कावड़िए बीच सड़क पर धरने पर बैठ गए। कांवड़ियों ने जमकर नारेबाजी की।

करीब दो घंटे तक हुए हंगामे के बाद एसडीएम और सीओ के समझाने पर कावड़ियों का जत्था रवाना हुआ। जिसके बाद हालात सामान्य हुए। मामला संभल सदर कोतवाली के छंगामल चौराहे का है। जहां शुक्रवार की शाम को कांबड़ियों के एक जत्थे को बाजारगंज की ओर से जाने से कोतवाल संभल ने रोक दिया। जिसके बाद गुस्साए कांवड़िए धरने पर बैठ गए। इस दौरान कांवड़ियों ने जमकर नारेबाजी की।

आरोप है कि संभल कोतवाल ने इस रास्ते को नई परंपरा बताकर जाने से रोका, जबकि कांबड़िए इस रूट को परंपरागत रास्ता बता रहे थे। पुलिस की इस तानाशाही के बाद हजारों कांवड़िए सड़क पर बैठ  गए और जमकर नारेबाजी की। पुलिस और कांवड़ियों के बीच जमकर नोकझोंक हुई। मौके पर दो थानों की फोर्स के अलावा एसडीएम संभल सुनील कुमार त्रिवेदी, पुलिस क्षेत्राधिकारी संभल जितेंद्र कुमार एवं असमोली सीओ संतोष कुमार सहित पुलिस मौके पर पहुंच गई।

कांवड़ियों ने रास्ते का पुराना वीडियो दिखाया तब जाने की अनुमति मिली

पूरा इलाका छावनी में तब्दील हो गया। मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र के बीच कांवड़ियों के धरना दिए जाने से पुलिस प्रशासन के होश उड़ गए। हालांकि इस दौरान एसडीएम और सीओ संभल लगातार कांवड़ियों को समझाते रहे। बताया जा रहा है बाजारगंज के रास्ते का कांवड़ियों ने पुराना वीडियो दिखाया तब कांवड़ियों को पुलिस सुरक्षा में पुराने रास्ते से आगे जाने दिया गया।

टैग: Protest
शेयर करें