मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
दुनिया

World Health Day : जानिए क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड हेल्थ डे और कैसे रखें अपने आप को फिट

Shahi

हर साल पूरी दुनिया में आज के दिन यानि की 7 अप्रैल को वर्ल्ड हेल्थ डे मनाया जाता है इसके पिछे का इतिहास क्या है और अपने आप को आप फिट और हिट कैसे रखे यह जानकारी हम आपको देने जा रहे है.

World Health Day
शेयर करें

दुनियाभर में 7 अप्रैल को वर्ल्ड हेल्थ डे मनाया जाता है और आज के दिन ज्यादा अपनी सेहत को लेकर ध्यान रखा जाता है हम आपको बताने जा रहे है कि कैसे अपने आप को फिट रखे जिससे की आपको बीमारी छू भी ना पाए और आप हमेशा के लिए फिट और हिट रहे लेकिन सबसे पहले हम आपको बताने जा रहे है कि आखिर वर्ल्ड हेल्थ डे का इतिहास क्या है?

क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड हेल्थ डे

विश्व स्वास्थ्य संगठन यानि की डब्लूएचओ की स्थापना 1984 में दुनियाभर के कई देशों ने मिलकर की थी.  ताकि लोगों को स्वास्थ्य से जुड़ी जो भी समस्याएं है उनका हल लोगों को मिल सके और दुनिया में लोग किसी भी बीमारी के इलाज से दूर ना रहे, डब्लूएचओ के स्थापना के 2 साल बाद 1950 में वर्ल्ड हेल्थ डे पहली बार मनाया गया था उसके बाद से ही इस डे को दुनियाभर में मनाया जाने लगा.

 

इस साल की थीम क्या है?

वर्ल्ड हेल्थ डे के अवसर पर नए-नए थीम रखें जाते है और इस साल डब्लूएचओ के स्थापना के 75 साल पूरे हो गए है, इस साल के थीम की बात करें तो हेल्थ फॉर ऑल रखा गया है. इस थीम से ही इस बात का पता चलता है कि सेहत एक बुनियादी जरूरत है और हर किसी को बिना कोई परेशानी के मिलना चाहिए.

बता दें कि इस साल डब्लूएचओ की 75वीं वर्षगांठ है और इस दिन को खास बनाने के लिए डब्लूएचओ स्वास्थ्य के क्षेत्र में जितनी सफलताए मिली है उनका आकलन करेंगे.

 

अपने आप कैसे रखें फिट

बहुत जरूरी हो जाता है आजकल के बिजी लाइफ में कि अपने आप को किस तरीके से फिट रखे जिससे आपके पास कोई बीमारी ना आए तो चलिए हम आपको बतातें है.

– हर सुबह उठकर कुछ ऐसा ना खाए जिससे दिनभर आप परेशान हो जाए और सुबह भारी खाना खाने से दिनभर परेशानी होती है इसीलिए सुबह पोहा, सैंडविच ले सकते है.

-हर महीने ब्लड डोनेट करें इससे आपके शरीर में खून को प्रभाव ज्यादा रहता है और कई बीमारियों से आप दूर रह सकते है.

– कोशिश करें की हर महीने आप फुल बॉडी चेकअप करवाएं इससे आपको समय रहते पता चल जाएगा कि आपके शरीर में कोई गंभीर बीमारी तो नहीं है.

– अपने हर रोज के खाने-पिने में ऐसी चीजें लाए कि आप हर वक्त स्वस्थ्य महसूस करें जैसे कि फल, मेवे और विटामिन से भरपूर सब्जियां.

शेयर करें