मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
गंगा की सेहत पर वैज्ञानिक अध्ययन की चेतावनी,पहाड़ों में नदी बेहतर,मैदानी इलाकों में बिगड़ रही हालत 2029 में फिर लाल किले से नजर आएंगे पीएम मोदी, नितिन नवीन बोले-सपने देखते रहें राहुल गांधी कांग्रेस-सपा के बीच सीट बंटवारे पर बनी बात, 2-3 दिन में गठबंधन का ऐलान! सीएम योगी ने मां के नाम लिखी भावुक पाती, संन्यास के बाद मां से भिक्षा मांगने के प्रसंग को किया याद इटली में सोनिया गांधी का बचपन वाला घर बनेगा म्यूजियम, भारतीय कारोबारी ने संजोईं यादें साझा विरासत को नई मजबूती देगी सरयू-कमला एक्सप्रेस, अयोध्या-जनकपुर के बीच फिर जीवंत होंगे रिश्ते: सीएम नोएडा में प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग से मची अफरा-तफरी, पूरी बिल्डिंग आई चपेट में एशिया में भारत की बढ़ती ताकत का दुनिया ने माना लोहा, मोदी बने दूसरे सबसे प्रभावशाली नेता
खेल

पहलवानों के आरोपों पर भारतीय कुश्‍ती संघ के अध्‍यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने कहा- “इस्तीफा देने का कोई सवाल ही नहीं”

इंडिया वॉइस

WFI के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवानों का प्रदर्शन जारी है. जंतर मंतर पर धरने पर बैठे विनेश फोगाट, बजरंग पुनिया और साक्षी मलिक सहित देश के कुछ शीर्ष पहलवानों ने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष (WFI President) बृजभूषण शरण सिंह और कोचों पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं.

शेयर करें

Brij Bhushan Sharan Singh: WFI के अध्‍यक्ष बृजभूषण सिंह के खिलाफ देश के नामी पहलवानों ने मोर्चा खोल रखा है. पिछले दो दिनों से जंतर मंतर पर धरने पर बैठे हैं और उन्हें पद से हटाने की मांग कर रहे हैं. इसी बीच आज बृजभूषण सिंह ने कहा कि इस मामले पर मैंने पीएमओ और गृहमंत्री से कोई बात नहीं की है. इस्तीफा देने का कोई सवाल ही नहीं उठता है. शाम 4:00 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हम इस मामले पर कुछ बोलेंगे.

मेरे खिलाफ राजनीतिक साजिश : बृजभूषण

भाजपा सांसद और कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पैतृक आवास विश्नोहरपुर में मौजूद हैं. वह दिल्ली से देर रात नवाबगंज के विश्नोहरपुर पहुंचे. बृजभूषण ने कहा कि उनके खिलाफ राजनीतिक साजिश हुई है. कुश्ती के खिलाफ साजिश हुई है. महिला पहलवानों की इज्जत के साथ खिलवाड़ करने की राजनीतिक साजिश हुई है. इसका पर्दाफाश आज की प्रेस कान्फ्रेंस में करूंगा.

आपको बता दें कि धरने पर बैठे विनेश फोगाट, बजरंग पुनिया और साक्षी मलिक सहित देश के कुछ शीर्ष पहलवानों ने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष (WFI President) बृजभूषण शरण सिंह और कोचों पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं. वर्ल्ड चैंपियनशिप की पदक विजेता और ओलिंपियन विनेश ने दावा किया कि कई कोच ने भी महिला पहलवानों का शोषण किया है. इन पहलवानों का कहना है कि मामले में हमें अब तक संतोषजनक जवाब नहीं मिला है.अब तक केवल आश्वासन मिला है. कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है. हम इस मामले को तब तक नहीं छोड़ेंगे जब तक कि संघ के प्रमुख को हटा नहीं दिया जाता है और वो जेल नहीं जाते हैं. अगर सरकार कार्रवाई नहीं करती है तो हम पुलिस के पास जाएंगे.

शेयर करें