Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Uttar Pradesh: महिला ने एलियन जैसी शक्ल के बच्चे को दिया जन्म, डॉक्टर ने कही ये बात, पढ़ें

Uttar Pradesh: महिला ने एलियन जैसी शक्ल के बच्चे को दिया जन्म, डॉक्टर ने कही ये बात, पढ़ें

अमरोह में एलियन की शक्ल जैसे बच्चे को मां ने दिया जन्म। डॉक्टरों का कहना है कि महिला ने अपने 5वें बच्चे को जन्म को दिया है जिसकी आंखें बड़ी-बड़ी हैं और बिना माथे वाला चेहरा बहुत ही डरावना लग रहा था।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

Uttar Pradesh:  उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। जहां एक महिला ने एक ऐसे बच्चे को जन्म दिया जिसकी शक्ल एलियन जैसी है। डॉक्टर के मुताबिक महिला पूरी तरह स्वस्थ है। उन्होंने पांचवें बच्चे को जन्म दिया था। बच्चे की बड़ी-बड़ी आंखें और बिना मस्तिष्क वाला चेहरा डरावना था। परिजनों ने बच्चे को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया है।

पढ़ें :- गाजियाबाद में आंधी से मकान की छत गिरी, दबकर चार साल के बच्चे की मौत

अस्पताल में महिला ने एलियन जैसे शक्ल के बच्चे को जन्म दिया है। उसे देखकर डॉक्टर व अन्य लोग अचंभित रह गए। पूरा मामला डिडौली क्षेत्र के एक गांव में ट्रक चालक का परिवार रहता है। किसान की पत्नी गर्भवती थी। मंगलवार को प्रसव पीड़ा होने पर किसान ने गर्भवती पत्नी को हाईवे स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां रात में महिला ने ऑपरेशन से एक बेटे को जन्म दिया। दो डॉक्टरों के पैनल ने ऑपरेशन किया था।

डॉक्टरों का कहना है कि महिला ने अपने 5वें बच्चे को जन्म को दिया है जिसकी आंखें बड़ी-बड़ी हैं और बिना माथे वाला चेहरा बहुत ही डरावना लग रहा था। हालांकि बच्चे ने जन्म लेने के 20 मिनट बाद ही दम तोड़ दिया। फिलहाल बच्चे को जन्म देने वाली महिला बिल्कुल स्वस्थ बताई जा रही है।

पैदा होने वाले बच्चे सामान्य बच्चों से बिल्कुल अलग था। उसकी बड़ी आंखें, मोटे मोटे कान, बिना मस्तिष्क का सिर था। पहली नजर में बच्चे को देखकर डॉक्टर व सभी लोग अचंभित रह गए। बच्चे का चेहरा एलियन की तरह दिख रहा था। थोड़ी देर में ये बच्चा क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया।

हालांकि इस बच्चे की उम्र ज्यादा लंबी नहीं रही। जन्म लेने के करीब बीस मिनट बाद उसकी मौत हो गई। डॉक्टर के मुताबिक महिला पूरी तरह स्वस्थ है। उन्होंने पांचवें बच्चे को जन्म दिया था। बच्चे की बड़ी-बड़ी आंखें और बिना मस्तिष्क वाला चेहरा डरावना था।

पढ़ें :- मानव तस्करी की आशंकाः सीमांचल एक्सप्रेस से 93 नाबालिग बच्चे बरामद, राजस्थान और उत्तराखंड ले जाए जा रहे थे सभी

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com