मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
हेल्थ

शहद के होते है यह इस्तेमाल जानकर रह जाएंगे हैरान!

Avnish

शहद के लिए तो आपने सुना होगा की वजन घटाने में मददगार है पर और भी कई फायदे है चलिए जानते है।

honey
शेयर करें
नई दिल्ली । शहद काफी मददगार होता है चाहे वजन घटाने की बात करें या फिर  मीठास लाने की बात की जाए तो भारतीय घरों में चीनी का सेवन काफी होता है पर शहद का भी मीठास में उतना ही रोल होता है। गन्ने के रस को रिफाइंड कर शुगर बनाई जाती है। जिसके बाद इसमें सिर्फ सुक्रोज, लैक्टोज और फ्रुक्टोज ही बचता है। ये तीनों ही शरीर के लिए नुकसानदायक होते हैं। चीनी की मिठास शरीर को कई बीमारियां दे सकती है, इसलिए इसकी जगह शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं।
– बता दें कि यदि किसी को सूखी खांसी आ रही है तो शहद उसके लिए फायजेमंद साबित हो सकता है। शहद चाटने से ही खांसी की छुट्टी हो सकती है। इसमें एंटीइंफ्लामेटरी गुण पाए जाते हैं।
– कई रिसर्च में पाया गया है कि अगर गुनगुने पानी में शहद मिलाकर रोजाना पिएं तो वजन तेजी से काम करता है। आपको वजन घटाने में इससे मदद भी मिलती है।
– लोगों को बाहर का खाना खाने से इम्यूनिटी कमजोर होने लगती है। कई तरह की बीमारियां शरीर को घेर लेती हैं। ऐसे में शहद का सेवन करने से इम्यूनिटी बढ़ती है और कई तरह के इंफेक्शन से बॉडी सुरक्षित रहती है।
– लाइफस्टाइल ढंग की ना होने से हार्ट अटैक के मामले तेजी से बढ़ने लगे है। इसके कारण हाई कोलेस्ट्रॉल हो जाता है। कई रिसर्च में कहा गया है कि शहद से कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड कम हो सकता है, जिससे हार्ट अटैक का रिस्क कम हो सकता है।
– इसके अलावा अगर बात की जाए तो शहद का सेवन कई तरह की परेशानियों से छुटकारा दिला सकते है। शहद ओरल हेल्थ को बेहतर बनाने का काम करता है। इसे लगाने से मसूड़ों का सूजन कम हो सकता है।
शेयर करें