मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

कौशाम्बी में भीषण हादसाः ट्रक और कंटेनर में जोरदार भिड़ंत, तीन की मौत

Rajni

यूपी के कौशाम्बी जिले के सैनी थाना क्षेत्र के ननमई मोड़ एकता ढाबा के पास भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। बालू लदे ट्रक और कंटेनर में जोरदार भिड़ंत हो गई।

accident
शेयर करें

कौशाम्बी। यूपी के कौशाम्बी जिले के सैनी थाना क्षेत्र के ननमई मोड़ एकता ढाबा के पास भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। बालू लदे ट्रक और कंटेनर में जोरदार भिड़ंत हो गई।

पुलिस ने जेसीबी की मदद से फंसे लोगों को बाहर निकाला। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

वहीं घटना के बारे में जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी ने कहा कि थाना सैनी अंतर्गत नेशनल हाईवे पर हुई सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की दुखद मौत हुई है।

टैग: Death Truck
शेयर करें