मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
अन्य खबरें

झारखंड में कोरोना का कहर, 24 घंटे में मिले कोरोना के 1007 नए केस

इंडिया वॉइस

राज्य में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 3009 पर पहुंच गयी है। राजधानी रांची में 24 घंटे में कोरोना के 495 नए केस मिले हैं।

Corona New Variant
Corona New Variant: The central government warned the states about the new variant of Corona
शेयर करें

रांची : झारखंड में कोरोना संक्रमण की रफ्तार दिन-प्रतिदिन तेज होती जा रही है। कोरोना की तीसरी लहर का खतरा राज्य में मंडराने लगा है। राज्य में रविवार सुबह तक 24 घंटे में 1007 नए केस मिले हैं। इसके बाद राज्य में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 3009 पर पहुंच गयी है। राजधानी रांची में 24 घंटे में कोरोना के 495 नए केस मिले हैं। इस दौरान जिले में 56 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं।

जिले में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 1277 हो गयी है। जिले में कोरोना से एक मरीज की मौत हुई है। कुल पॉजिटिव केस 87874 है, जबकि 85007 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रांची से 495, बोकारो से 43, चतरा से तीन, देवघर से 20, धनबाद से 113, दुमका से तीन, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से 123, गढ़वा से एक, गिरिडीह से छह, गोड्डा से एक, गुमला से चार, हजारीबाग से 43, जामताड़ा से चार, खूंटी से 23, कोडरमा 47, लातेहार से चार, लोहरदगा से दो, पलामू से पांच,रामगढ़ से 14 और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से 53 मरीज शामिल हैं।

शेयर करें