मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
गुरुओं की शिक्षाओं से पूरा होगा विकसित भारत का सपना : पीएम मोदी योगी पर मौलाना जर्जिस के बयान से गरमाई सियासत, महामंडलेश्वर ने रखा 21 लाख का इनाम भारत-नेपाल की दोस्ती को नई रफ्तार! अयोध्या-जनकपुर के बीच दौड़ेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस अखिलेश पर बरसे संगीत सोम, बोले- कंबल ओढ़कर राम-राम करते हैं सपा प्रमुख नदियों और जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने के साथ शहरों में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने पर योगी सरकार का जोर बिहार में अब जमीन विवाद की सुनवाई ऑनलाइन! सम्राट चौधरी ने शुरू की वर्चुअल सुनवाई व्यवस्था अजय राय का सीट शेयरिंग पर दावा- जहां जो मजबूत होगा, वहीं से लड़ेगा चुनाव गंगा की सेहत पर वैज्ञानिक अध्ययन की चेतावनी,पहाड़ों में नदी बेहतर,मैदानी इलाकों में बिगड़ रही हालत
क्षेत्रीय

झारखंड में डराने लगा कोरोना, 24 घंटे में मिले 1057 नए केस

इंडिया वॉइस

राजधानी रांची में 24 घंटे में कोरोना के 413 नए केस मिले हैं। जबकि जिले से 38 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं।

Corona New Variant
Corona New Variant: The central government warned the states about the new variant of Corona
शेयर करें

रांची : कोरोना संक्रमण की रफ्तार दिन प्रतिदिन तेज होती जा रही है। राज्य में सोमवार सुबह तक 1057 नए केस मिले हैं। राज्य में सक्रिय मामले चार हजार के पार पहुंच गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रांची से 413, बोकारो से 93, चतरा से चार, देवघर से 30, धनबाद से 110, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से 179,गिरिडीह से दस,गोड्डा से पांच, हजारीबाग से 30, जामताड़ा से 7, खूंटी से 17, कोडरमा 42, लातेहार से एक, लोहरदगा से एक, पलामू से एक, रामगढ़ से 24, सिमडेगा से छह और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से 84 मरीज हैं।

दूसरी ओर राजधानी रांची में 24 घंटे में कोरोना के 413 नए केस मिले हैं। जबकि जिले से 38 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। जिले में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 1651 हो गयी है। जिले में कोरोना से एक मरीज की मौत हुई है। कुल पॉजिटिव केस 88287 है, जबकि 85045 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं।

रिम्स के निदेशक डॉ. कामेश्वर प्रसाद ने बताया कि कोरोना के नए केस मिलने की रफ्तार से लगता है कि ओमिक्रोन का प्रवेश हो चुका है। हालांकि जिनोम सीक्वेंसिंग की रिपोर्ट में नए वेरिएंट की रिपोर्ट अब तक नहीं आई है।

शेयर करें