मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
‘गरीब का बच्चा भी राजा बेटा’, संविधान दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मु का बड़ा संदेश UP Election 2027: अखिलेश यादव ने जारी किया सपा का ‘पीडीए प्रणपत्र’ नोएडा को मिलेंगी 100 इलेक्ट्रिक सिटी बसें, सेक्टर-82 टर्मिनल से होगा संचालन अखिलेश भी जेल आएं तो पता चले कैसे गुजरते हैं दिन-रात, आजम खान ने सुनाया किस्सा IRCTC होटल घोटाले में लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ीं, दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की याचिकाएं ओवैसी-चंद्रशेखर की जोड़ी ने भरी हुंकार, दलित का बेटा CM और अब्दुल का बेटा बनेगा डिप्टी CM शरद पवार की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती यूपी चुनाव 2027: सपा-कांग्रेस गठबंधन पर संकट! इमरान मसूद बोले- कबाड़ सीटें मंजूर नहीं
दिल्ली

एमसीडी स्थायी समितिः  AAP के 3 और बीजेपी के 3 सदस्य जीते

Rajni

आम आदमी पार्टी के तीन और भारतीय जनता पार्टी के तीन सदस्य स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव में विजेता घोषित किए गए हैं।

delhi nagar nagam
शेयर करें

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी  के तीन और भारतीय जनता पार्टी के तीन सदस्य स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव में विजेता घोषित किए गए हैं।दिल्ली हाईकोर्ट के निर्णय के बाद दिल्ली नगर निगम में स्टैंडिंग कमेटी  के छह सदस्यों के चुनाव का परिणाम घोषित हो गया है।

आम आदमी पार्टी से आमिल मलिक, मोहिनी जीनवाल और रमिंदर कौर सदस्य चुनी गई हैं। वहीं AAP की सारिका चौधरी चुनाव हार गई हैं। भारतीय जनता पार्टी की ओर से पूर्व मेयर रह चुकीं कमलजीत सहरावत, गजेंद्र दराल और पंकज लूथरा विजेता घोषित किए गए हैं।

यहां आपको बताते चलें कि 24 फरवरी को यह चुनाव हुआ था, लेकिन हंगामे के कारण मेयर ने दोबारा चुनाव कराने की घोषणा की थी। इसके विरोध में बीजेपी ने मेयर के फैसले को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी थी।

हाईकोर्ट ने अपने फैसले में दोबारा चुनाव कराने की मेयर शैली ओबेरॉय की मांग को खारिज कर दिया था। साथ ही मेयर को आदेश दिया था कि पहले के मतदान के आधार पर ही चुनाव परिणाम घोषित करें।

इतना ही नहीं, जिस वोट को मेयर ने रद्द घोषित किया था, उसे भी वैध वोट माना जाए। बता दें कि दिसंबर 2022 में दिल्ली नगर निगम चुनाव परिणाम आने के बाद मेयर, डिप्टी मेयर और स्टैंडिंग कमेटी के छह सदस्यों के चुनाव को लेकर भारी बवाल मचा था।

शेयर करें