मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
क्षेत्रीय

झारखंड में कोरोना की डराने वाली रफ़्तार, 24 घंटे में 3444 नए केस

इंडिया वॉइस

सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से बताया गया कि राज्य में कोरोना से 1208 लोग स्वस्थ हुए हैं। इसके विपरीत सोमवार सुबह तक राज्य में कोरोना के 3444 नए केस मिले हैं।

Corona New Variant
Corona New Variant: The central government warned the states about the new variant of Corona
शेयर करें

रांची : झारखंड में कोरोना का कहर दिखने लगा है। कोरोना संक्रमण की वजह से पिछले 24 घंटे में छह लोगों की मौत हुई है। मृतकों में पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से चार, गोड्डा से एक और कोडरमा से एक मरीज शामिल है। झारखंड में टेस्ट घटे तो मरीज भी कम मिले। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से बताया गया कि राज्य में कोरोना से 1208 लोग स्वस्थ हुए हैं। इसके विपरीत सोमवार सुबह तक राज्य में कोरोना के 3444 नए केस मिले हैं।

राज्य में कोरोना के सक्रिय 23328 मामले में सबसे अधिक 8535 राजधानी रांची में है। जिले में कुल 96002 पॉजिटिव केस है। जबकि जिले में कुल 85877 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। सबसे अधिक कोरोना के 1143 नए केस रांची से मिले हैं। राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या अब 377572 हो गयी है। राज्य में कुल 18514052 सैंपल की जांच की गयी है। जबकि राज्य में कोरोना के 349074 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक 5170 मरीजों की मौत कोरोना से हुई है। राज्य में कोरोना की रिकवरी रेट 92.45 प्रतिशत है। जबकि मृत्यु दर 1.36 प्रतिशत है।

शेयर करें