मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
बॉलीवुड

टीवी इंडस्ट्री सदमे में, नितेश पांडे ने दुनिया को कहा अलविदा

Rakesh

नितेश की मौत से न सिर्फ टीवी इंडस्ट्री बल्कि बॉलीवुड भी सदमे में है। जानकारी के मुताबिक एक्टर का कार्डियक अरेस्ट के चलते निधन हो गया।

nitesh panday
शेयर करें

मुंबई। अनुपमा फेम  नितेश पांडे ने 51 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। जबकि मंगलवार को साराभाई वर्सेज साराभाई फेम वैभवी उपाध्याय की एक कार एक्सीडेंट में मौत हो गई थी।

अभी टीवी इंडस्ट्री इस सदमे से उबर भी नहीं पाई थी कि नितेश पांडे के निधन की खबर आ गई। नितेश की मौत से न सिर्फ टीवी इंडस्ट्री बल्कि बॉलीवुड भी सदमे में है। जानकारी के मुताबिक एक्टर का कार्डियक अरेस्ट के चलते निधन हो गया।

नितेश ने कई फिल्मों में किया काम

नितेश पांडे के फिल्मी करियर की बात करें तो वे शाहरुख खान स्टारर ओम शांति ओम, खोसला का घोसला, दबंग 2, बधाई दो, रंगून, हंटर, मेरे यार की शादी है, मदारी, जैसी कई फिल्मों में भी नजर आए थें। प्यार का दर्द है मीठा-मीठा प्यारा- प्यारा  और  अनुपमा जैसे टीवी सीरियल में अहम भूमिका निभाने वाले नितेश सोशल मीडिया पर काफी कम एक्टिव रहते थे। ॉ

उनकी सक्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उनका आखिरी पोस्ट 13 हफ्तों पहले का है। इसमें वे किसी आउटडोर लोकेशन पर इंजॉय कर रहे हैं। जो उन्होंने अपने  इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस वीडियो को उन्होंने 21 फरवरी को शेयर किया  था।

नितेश वीडियो में नजर आ रहे हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में गाना चल रहा है बिखरने का मुझको शौक है बड़ा। इस वीडियो में उनके साथ  उनका कुत्ता भी दिखाई दे रहा है। इस वीडियो के कैप्शन में नितेश ने लिखा- ‘नो कैप्शन, सिर्फ काफी समय बाद’…अब लोग उनके इस पोस्ट पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

कई फिल्मों में किए अहम किरदार

आपको बता दें कि नितेश पांडे ने करीब 25 सालों  तक  एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में काम किया है। जहां वे बड़े पैमाने पर टीवी सीरियल्स का हिस्सा रहें तो वहीं वो कई फिल्मों का भी हिस्सा रहें। नितेश तेजस मंजिल अपनी-अपनी, साया, अस्तित्व एक प्रेम कहानी, जस्टजू और दुर्गेश नंदिनी, इंडिया वाली मां, हीरो-गायब मोड ऑन जैसे शो में दिखाई दिए हैं। जहां उन्होंने अहम किरदार निभाए।

टैग: entertainment
शेयर करें