मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
‘गरीब का बच्चा भी राजा बेटा’, संविधान दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मु का बड़ा संदेश UP Election 2027: अखिलेश यादव ने जारी किया सपा का ‘पीडीए प्रणपत्र’ नोएडा को मिलेंगी 100 इलेक्ट्रिक सिटी बसें, सेक्टर-82 टर्मिनल से होगा संचालन अखिलेश भी जेल आएं तो पता चले कैसे गुजरते हैं दिन-रात, आजम खान ने सुनाया किस्सा IRCTC होटल घोटाले में लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ीं, दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की याचिकाएं ओवैसी-चंद्रशेखर की जोड़ी ने भरी हुंकार, दलित का बेटा CM और अब्दुल का बेटा बनेगा डिप्टी CM शरद पवार की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती यूपी चुनाव 2027: सपा-कांग्रेस गठबंधन पर संकट! इमरान मसूद बोले- कबाड़ सीटें मंजूर नहीं
बिहार

बिहारः आरा स्टेशन पर चलती ट्रेन पर चढ़ते समय महिला इंजीनियर का फिसला पैर और चली गई जान, परिजनों में कोहराम

Rajni

बिहार में आरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 3 स्थित आरपीएफ पोस्ट के पास शुक्रवार को ट्रेन से गिरकर एक प्राइवेट महिला इंजीनियर की मौत हो गई।

train
शेयर करें

आरा। बिहार में  आरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 3 स्थित आरपीएफ पोस्ट के पास शुक्रवार को ट्रेन से गिरकर एक प्राइवेट महिला इंजीनियर की मौत हो गई। मृतका रोहतास जिला के बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के मतुली गांव निवासी देवेंद्र सिंह की 28 वर्षीया पुत्री अभिलाषा थी।

वह वर्तमान में पटना में स्थित एक प्राइवेट कंस्ट्रक्शन कंपनी में इंजीनियर थी। वह दो दिन पूर्व पटना से छुट्टी लेकर अपने गांव आई थी। शुक्रवार की सुबह वह अपनी बड़ी बहन की बेटी स्नेहा व उनकी पुत्री के साथ वापस ट्रेन से पटना लौट रही थी। पटना लौटने के क्रम में जब ट्रेन आरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर रुकी। तो वह पानी लेने के लिए प्लेटफॉर्म पर उतर गई।

तभी ट्रेन खुल गई। जब दौड़कर वह ट्रेन पर चढ़ रही थी। उसी दौरान उसका पैर फिसल गया और ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। जिसके पश्चात पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

शेयर करें