मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तराखंड

उत्तराखंडः सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी पर आम आदमी पार्टी का फूटा गुस्सा, केंद्र सरकार का फूंका पुतला

Rakesh

आप सांसद संजय सिंह को ईडी द्वारा गिरफ्तार किए जाने को लेकर गुरुवार को प्रदेश में आम आदमी पार्टी ने देहरादून स्थित लैंसडौन चौक पर प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार का पुतला फूंका।

aap protest
शेयर करें

देहरादून। आप सांसद संजय सिंह को ईडी द्वारा गिरफ्तार किए जाने को लेकर गुरुवार को प्रदेश में आम आदमी पार्टी ने देहरादून स्थित लैंसडौन चौक पर प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार का पुतला फूंका।

आप पार्टी के समन्वयक जोत सिंह बिष्ट ने कहा कि 10 घंटे तक ईडी ने उनके घर पर छापेमारी की, लेकिन उनके खिलाफ एक भी सबूत नहीं मिला। सिर्फ झूठे गवाहों के आधार पर उन्हें गिरफ्तार किया गया। वह पूरी तरह से कानूनी तौर पर गलत है। हम उसी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इसी प्रकार दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को भी बिना सबूतों के गिरफ्तार किया गया। वहीं जिन नेताओं की भाजपा ने खुद चार्जशीट बनाई थी, चाहे वह हेमंत विश्व शर्मा हों, अजीत पवार हों, सुवेंदु अधिकारी हों, बीजेपी को ज्वाइन करते ही उनकी फ़ाइल बंद कर दी गई। लेकिन जो उनके दबाव में नहीं आ रहा है। जो बिना डरे उनके खिलाफ बोल रहा है, उन्हें जांच एजेंसी का डर दिखाकर प्रताड़ित किया जा रहा है।

आप की प्रदेश उपाध्यक्ष उमा सिसोदिया ने कहा कि आम आदमी पार्टी बहुत कम समय में उभरी है और केवल 10 सालों में ही राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा हासिल किया है। इसी से घबराकर भाजपा लगातार उनके नेताओं पर झूठे आरोप लगाकर उन्हें फंसा रही है।

टैग: AAP Protest
शेयर करें