मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
‘गरीब का बच्चा भी राजा बेटा’, संविधान दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मु का बड़ा संदेश UP Election 2027: अखिलेश यादव ने जारी किया सपा का ‘पीडीए प्रणपत्र’ नोएडा को मिलेंगी 100 इलेक्ट्रिक सिटी बसें, सेक्टर-82 टर्मिनल से होगा संचालन अखिलेश भी जेल आएं तो पता चले कैसे गुजरते हैं दिन-रात, आजम खान ने सुनाया किस्सा IRCTC होटल घोटाले में लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ीं, दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की याचिकाएं ओवैसी-चंद्रशेखर की जोड़ी ने भरी हुंकार, दलित का बेटा CM और अब्दुल का बेटा बनेगा डिप्टी CM शरद पवार की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती यूपी चुनाव 2027: सपा-कांग्रेस गठबंधन पर संकट! इमरान मसूद बोले- कबाड़ सीटें मंजूर नहीं
दिल्ली

राज्यसभाः AAP सांसद संजय सिंह पूरे सत्र के लिए निलंबित, हंगामा करने पर सभापति ने लिया एक्शन

Rajni

AAP सांसद संजय सिंह को सोमवार को पूरे मानसून सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया। सदन में हंगामा और कार्यवाही को बाधित करने पर उनके खिलाफ सभापति जगदीप धनखड़ ने कार्रवाई की।

aap mp sanjay singh
शेयर करें

नई दिल्ली। AAP सांसद संजय सिंह को सोमवार को पूरे मानसून सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया। सदन में हंगामा और कार्यवाही को बाधित करने पर उनके खिलाफ सभापति जगदीप धनखड़ ने कार्रवाई की।

राज्यसभा में कार्यवाही के दौरान  संजय सिंह सभापति के आसन के समीप आ गए थे। आसन द्वारा किसी सदस्य के नाम का उल्लेख किए जाने पर उस सदस्य को तत्काल सदन से बाहर जाना होता है और वह पूरे दिन सदन की कार्यवाही में भाग नहीं ले सकता।

इसके बाद सदन के नेता पीयूष गोयल ने संजय सिंह को मौजूदा सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित करने का प्रस्ताव करते हुए कहा कि आप सदस्य का आचरण सदन की गरिमा के अनुकूल नहीं है। हंगामे के बीच ही गोयल के प्रस्ताव को सदन ने ध्वनिमत से मंजूरी दे दी।

बार-बार आसन के निर्देशों का उल्लंघन करने पर लिया फैसला

सभापति ने कहा कि आप सदस्य संजय सिंह ने बार-बार आसन के निर्देशों का उल्लंघन किया है। इसलिए उन्हें इस सत्र के शेष समय के लिए सदन से निलंबित किया जाता है। इसके बाद उन्होंने सदन की कार्यवाही दोपहर बारह बजकर 12 मिनट पर अपराह्न दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी। गौरतलब है कि उच्च सदन में संजय सिंह सहित आम आदमी पार्टी के 10 सदस्य हैं।

टैग: AAP politics
शेयर करें