मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
क्षेत्रीय

प्रधानमंत्री आवास योजना के को-ऑर्डिनेटर रिश्वत लेते गिरफ्तार

इंडिया वॉइस

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने गुरुवार को रांची जिले के चान्हो प्रखंड कार्यालय के प्रधानमंत्री आवास योजना के को-ऑर्डिनेटर किशोर कुजूर को दो हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।

Bribe Image
शेयर करें

झारखंड : झारखंड सरकार चाहे कितना भी खुद के शासन को भ्रष्टाचार मुक्त बताये लेकिन हकीकत यह है कि राज्य में अभी भी घूसखोरी और भ्रष्टाचार के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने गुरुवार को रांची जिले के चान्हो प्रखंड कार्यालय के प्रधानमंत्री आवास योजना के को-ऑर्डिनेटर किशोर कुजूर को दो हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। एसीबी मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार चान्हो थाना क्षेत्र के हुरहुरी गांव निवासी इरशाद अंसारी ने एसीबी को लिखित शिकायत की थी कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास का आवंटन हुआ है, उसका आईडी नंबर जेएच 1398 813 20 है।

इस आवास निर्माण के लिए प्रथम किस्त की राशि 40 हजार रुपये मिल चुका था। दूसरा किस्त 85 हजार का जियो टैग हो चुका था। इसके भुगतान के लिए चारों प्रखंड कार्यालय के प्रधानमंत्री आवास योजना के को-ऑर्डिनेटर किशोर कुजूर के द्वारा 10 हजार रुपये की मांग की जा रही थी। इसके प्रथम किस्त के रूप दो हजार रिश्वत लेते प्रखंड कार्यालय चान्हो से एसीबी की टीम ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया।

शेयर करें