1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. ऑस्कर के स्टेज पर हुआ बवाल, हर कोई रह गया दंग

ऑस्कर के स्टेज पर हुआ बवाल, हर कोई रह गया दंग

ऑस्कर सेरेमनी के दौरान मंच पर आए क्रिस रॉक ने एक्टर विल स्मिथ की पत्नी जाडा पिंकेट स्मिथ को लेकर मजाक किया। जिसके बाद विल अपनी सीट से उठकर मंच पर गए और क्रिस को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

लॉस एंजेलिस के डॉल्बी थिएटर में 94वें ऑस्कर अवॉर्ड सेरमेनी का आयोजन किया गया। इस दौरान यहां कुछ ऐसा हुआ जिसकी शायद किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी। दरअसल ऑस्कर सेरेमनी के दौरान मंच पर आए क्रिस रॉक ने एक्टर विल स्मिथ की पत्नी जाडा पिंकेट स्मिथ को लेकर मजाक किया। जिसके बाद विल अपनी सीट से उठकर मंच पर गए और क्रिस को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। विल ने रॉक को वॉर्निंग देते हुए कहा कि मेरी पत्नी का नाम कभी भी अपनी जबान पर मत लाना।

पढ़ें :- INDIA Alliance March : हिरासत में लिए गए अखिलेश यादव समेत कई नेता, आकाशवाणी भवन के परिसर में धरने पर बैठे राहुल गांधी

क्रिस रॉक ने विल स्मिथ की पत्नी एक्ट्रेस-सिंगर जाडा पिंकेट स्मिथ के गंजेपन को लेकर मजाक किया। क्रिस रॉक अमेरिकन कॉमेडियन हैं। इस घटना के बाद जहां हर कोई हैरान है, वहीं सोशल मीडिया पर इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। ऑस्कर अवार्ड सेरेमनी में शायद यह पहला मौका है जब दो सेलिब्रिटीज के बीच हाथापाई हुई है।

देखें वीडियो

https://fb.watch/c1irlDLLVg/

पढ़ें :- CEC-SIR Controversy : कांग्रेस की तीन मांग, मल्लिकार्जुन खरगे बोले - 'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा...'
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com